चर्चित खेल व्यक्तित्व
डेविड वार्नर
- आस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर ने क्रिकेट कैरियर से सन्यास की घोषणा कर दी, उन्होंने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 24 जून को भारत के विरुद्ध खेला था।
सुनील छेत्री-
- अन्तर्राष्ट्रीय कैरियर से सन्यास की घोषणा कर दी। इन्होंने अपने फुटबॉल कैरियर की शुरुआत 2005 में पाकिस्तान के विरुद्ध की थी।
- सुनील छेत्री भारत के लिए सर्वाधिक 151 अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी होने के साथ ही सर्वाधिक अन्तर्राष्ट्रीय गोल (94) करने वाले खिलाड़ी भी है। छेत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल में 4 बार हैट्रिक लगाई है। वह तीन महाद्वीपों में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है।
विल्किस मीर-
- जम्मू-कश्मीर की विल्किस मीर 26 जुलाई से 11 अगस्त, 2024 तक पेरिस फ्रांस में आयोजित होने वाले 33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में जूरी सदस्य के रूप में नियुक्त होने वाली पहली भारतीय बन गई है।
बजरंग पूनिया-
- डोपिंग रोधी नियम उल्लंघन के लिए 31 दिसम्बर, 2024 तक खेलों से प्रतिबंधित कर दिया है।
एम. सी मैरीकॉम-
- 33 वें ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन पेरिस में 26 जुलाई-11 अगस्त, 2024 के बीच होना है, इन खेलों में भारत के खिलाड़ियों के दल की प्रमुख (Chef de mission) प्रसिद्ध मुक्केबाज एम.सी. मैरीकॉम होंगी, जबकि उपप्रमुख (Deputy Chef de mission) शीतकालीन ओलम्पिक एथलीट शिवा केशवन को बनाया गया है।
सनामीर-
- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) ने ड्रीम 11 द्वारा समर्थित आगामी ICC महिला T- 20 विश्व कप क्वालीफायर के लिए पाकिस्तान क्रिकेट की दिग्गज सना मीर को राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की है।
मनिका बत्रा-
- भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा व विश्व महिला एकल रैकिंग में टॉप 25 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला टेबिल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। 14 मई 2024 को जारी नवीनतम आईटीटीएफ रैंकिंग में मनिका की रैंकिंग 24 हो गई थी।
देवेन्द्र झाझरिया-
- पैरालम्पिक खेलों में दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाले पैराएथलीट देवेन्द्र झाझरिया ‘भारतीय पैरालम्पिक समिति’ (PCI) के नए अध्यक्ष मार्च, 2024 में चुने गए हैं।
नितिन मेनन-
- भारत के नितिन मेनन को लगातार 5वें वर्ष (2024-25 सत्र के लिए) अम्पायरों के 12 सदस्यीय एलीट पैनल में शामिल किया गया है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो-
- सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब ‘अल- नासर’ से जुड़ने के बाद दुनिया के सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए।
प्रीतिस्मिता भोई-
- पेरु के लीमा में मई 2024 में सम्पन्न ‘विश्व युवा चैंपियन शिप 2024’ में ओडिशा की प्रीतीस्मिता क्लीन एंड जर्क में विश्व रिकॉर्ड के साथ पदक जीतने वाली भारत की पहली भारोत्तोलक बनी।
सृष्टि खंडागले –
- 12 मई, 2024 को सृष्टि खंडागले ने ‘छठवीं एशियाई ट्रैम्पोलिन जिमनास्टिक चैंपियनशिप’ जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी, उन्होंने महिला व्यक्तिगत समूह वर्ग में रजत पदक जीता।
नोवाक जोकोविच-
- सर्बिया के महान टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को रिकॉर्ड 8वीं बार ‘बाल्कन एथलीट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
नीरज चोपड़ा –
- भारतीय ओलंपियन और विश्व चैंपियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को फरवरी 2024 में स्विट्जरलैंड के जंग फ्राउजेक में प्रसिद्ध ‘आइस पैलेस’ में पट्टिका लगाकर सम्मानित किया गया।
जियानी इन्फैंटिनो
- फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में ’12वें मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम क्रिएटिव स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स’ समारोह में वर्ष 2023 के अंतर्राष्ट्रीय खेल व्यक्तित्व का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार 2009 में स्थापित किया गया था।
9वां टी-20 विश्वकप 2024
- टी-20 विश्वकप 2024 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (15 विकेट) को मिला, वहीं फाइनल का मैन ऑफ द मैच भारत के विराट कोहली को घोषित किया गया।
- टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज (281 रन) ने बनाये तो सर्वाधिक 17- 17 विकेट भारत के अर्शदीप सिंह और अफगानिस्तान के फजलहक फारुकी ने लिए।
- प्रतियोगिता में कुल शामिल 20 टीमों के बीच 55 मुकाबले खेले गए। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी-20 विश्वकप विजेता बनने के बाद टी-20 के अंतर्राष्ट्रीय कैरियर से संन्यास की घोषणा की।
आईपीएल 2024
- आईपीएल के 17वें संस्करण का खिताब श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने 26मई, 2024 को हुए फाइनल मुकाबले में पैट कमिंस के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद को पराजित कर जीता।
- केकेआर टीम के आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशेल स्टार्क को रु. 5 लाख के साथ प्लेयर ऑफ द फाइनल का पुरस्कार दिया गया।
- आईपीएल 2024 में कुल 10 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच 74 मुकाबले खेले गए।
- टाटा ग्रुप 2024-2028 की अवधि हेतु आईपीएल की टाइटल प्रायोजक कम्पनी है।
- आईपीएल-2024 में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (प्लेयर ऑफ द सीरिज) का पुरस्कार (रु. 10 लाख) कोलकाता नाइटराइडर्स के सुनील नारायण को दिया गया।
- टूर्नामेंट में सर्वाधिक 24 विकेट लेने के लिए पर्पल कैप (रु. 10 लाख की पुरस्कार राशि के साथ) पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल को दी गई।
ICC ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) को लिस्ट-A का दर्जा दिया
- 28 मई, 2024 को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) को लिस्ट-A का दर्जा प्रदान किया।
महिला प्रीमियर लीग, 2024
- इसका खिताब दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 8 विकेट से हराकर स्मृति मंधाना के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने जीता। इस लीग में टीमों की संख्या पिछली बार की तरह इस बार भी पाँच ही थी।
रणजी ट्रॉफी 2024
- 38 टीमें इस वर्ष प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इस टूर्नामेंट में शामिल थी। फाइनल में पहुँचने वाली दो टीमें मुम्बई एवं विदर्भ थी।
- मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में 10-14 मार्च को खेले गए फाइनल में विदर्भ टीम को 169 रन से हराकर मुम्बई ने 42वीं बार यह ट्रॉफी जीतने में सफलता प्राप्त की, मुम्बई टीम ने मुशीर खान
भारत की पहली हाइब्रिड पिच
- हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) का धर्मशाला स्टेडियम अत्याधुनिक ‘हाइब्रिड पिच’ स्थापित करने वाला पहला बीसीसीआई मान्यता प्राप्त मैदान बन गया है।
विजडेन क्रिकेट अवॉर्ड, 2024
लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरुष-पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया
- लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर महिला- नताली सिवर ब्रंट इंग्लैण्ड
अंडर-19 विश्वकप
- विश्व कप फाइनल मुकाबला भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 11 फरवरी को बोनेनी में खेला गया। आस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रनों से पराजित कर विश्व कप का खिताब जीता।
बीसीसीआई अवार्ड्स-2024
- इसमें सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी यानि पाली उमरीगर अवार्ड निम्न को प्रदान किया गया-
- मोहम्मद शमी (2019-20 के लिए)
- रविचन्द्रन अश्विन (2020-21 के लिए)
- जसप्रीत बुमराह (2021-22 के लिए)
- शुभमन गिल (2022-23 के लिए)
कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
- रवि शास्त्री
- फारूख इंजीनियर
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन का दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड –
- यशस्वी जायसवाल (2022-23)
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट का दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड –
- रविचंद्रन अश्विन
रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ आल राउंडर की लाला अमरनाथ ट्रॉफी
- एम.बी. मुरासिंह (2019-20
- शम्स मूलानी (2021-22)
- सारांश जैन (2022-23)
फ्रेंच ओपन, 2024-
- पुरुष एकल का खिताब स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6- 3,2-6,5-7, 6-1, 6-2 से पराजित कर जीता |
- महिला एकल का खिताब पोलैंड की इगा स्विएटेक ने इटली की जैस्मीन पाओलिनी को 6-2, 6-1 से पराजित कर लगातार तीसरी बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता।
मैड्रिड ओपन 2024
- मैड्रिड (स्पेन) में 23 अप्रैल से 5 मई, 2024 के दौरान सम्पन्न मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेन्ट में पुरुष व महिला वर्ग के एकल खिताब क्रमशः आन्द्रे रूबलेव व इगा स्वियाटेक ने जीते।
इटैलियन ओपन 2024
- इसमें पुरुष व महिला वर्ग के एकल खिताब क्रमशः एलेक्जेंडर ज्वेरेव व इगा स्वियाटेक ने जीते।
मोंटे कार्लो मास्टर्स 2024
- ग्रीस के स्टीफेनोस त्सितसिपास ने फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रूड को हरा कर जीता।
मियामी ओपन 2024
- भारत के स्टार टेनिस युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने 44 वर्ष की उम्र में आस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन के साथ मिलकर एक और उपलब्धि 30 मार्च, 2024 को उस समय प्राप्त की जब अमरीका के फ्लोरिडा में मियामी ओपन टूर्नामेंट पुरुषों का युगल खिताब अपने नाम किया। इस खिताब के लिए क्रोएशिया के इवान डोडिग व अमरीका के ऑस्टिन क्राजिसेक को फाइनल मुकाबले में बोपन्ना-एबडेन की जोड़ी ने पराजित किया।
चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर ट्रॉफी 2024
- 18 फरवरी, 2024 को भारत के सुमित नागल चेन्नई ओपन के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त इटली के लुका नारदी को पराजित कर खिताब जीता।
आस्ट्रेलियन ओपन
पुरुष एकल विजेता :
- इटली के युवा टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने रूस के डेनियल मेदवेदेव को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में पुरुष एकल का खिताब जीता।
महिला एकल विजेता :
- ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने चीन की झेंग किनवेन को पराजित कर अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
पुरुष युगल विजेता:
- ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में भारत के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने फाइनल में इटली के साइमन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया। रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने पहलीबार यह खिताब जीता है।
- भारत के सुमित नागल आस्ट्रेलियन ओपन 2024 के पुरुष एकल मुकाबले के पहले दौर में कजाखस्तान के 27वीं रैंक वाले एलेक्जेंडर बुब्लिक को पराजित कर दूसरे दौर में पहुंचने की उपलब्धि अर्जित की।
सुल्तान अजनाल शाह कप 2024
- 4 से 11 मई, 2024 को मलेशिया के इपोह में आयोजित सुल्तान अजनाल शाह कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जापान ने पेनाल्टी शूट आउट में पाकिस्तान को 4-1 से पराजित कर जीता।
महिलाओं की सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024
- महाराष्ट्र को 3-0 से हराकर हरियाणा ने इसका खिताब जीता।
- यह हरियाणा का तीसरा राष्ट्रीय खिताब है। इससे पूर्व 2013 व 2020 में हरियाणा की महिला टीम राष्ट्रीय चैम्पियन रह थी।
हॉकी इंडिया के वार्षिक पुरस्कार 2023
- हॉकी में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए वर्ष 2023 के वार्षिक पुरस्कारों का वितरण 31 मार्च, 2024 को दिल्ली में किया गया। पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार है-
- मेजर ध्यानचंद लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार –
- अशोक कुमार (30 लाख रु.)
थॉमस कप एवं उबेर कप 2024
- बैडमिन्टन की टीम चैम्पियनशिप के थॉमस कप व उबेर कप के लिए मैच चीन के चेंगदू में 27 अप्रैल से 5 मई, 2024 को खेले गए। यह दोनों कप मेजबान चीन ने ही जीते |
एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024
- 9 से 14 अप्रैल, 2024 को चीन के निंगबो में सम्पन्न ‘एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप’ में पुरुषों का एकल खिताब इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने फाइनल में चीन के ली शिफेंग को हराकर जहाँ जीता वहीं महिलाओं के एकल खिताब के लिए चीन की वांग झीयी ने फाइनल में अपने ही देश की चेन यूफी को पराजित किया।
फ्रेंच ओपन बैडमिंटन 2024
- पेरिस में 5-10 मार्च, 2024 को सम्पन्न लेवल 750 के ‘फ्रांसीसी ओपन बैडमिंटन’ का पुरुषों का युगल खिताब विश्व बैडमिंटन में पुरुषों की नम्बर एक जोड़ी सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की जोड़ी ने दूसरी बार अपने नाम किया।
ऑल इंगलैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024
- इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने फाइनल मुकाबले में अपने ही देश के एंथनी सिनिसुका गिटिंग को हराकर पुरुषों का एकल खिताब जहाँ जीता वहीं महिलाओं के एकल खिताब के लिए जापान की अकाने यामागुची को फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन ने हराया।
भारत को पहलीबार बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप का खिताब
- शाहआलम (मलेशिया) में 18 फरवरी, 2024 को भारत की महिला बैडमिंटन टीम ने फाइनल में थाईलैंड को 3-2 से पराजित कर पहलीबार एशिया टीम चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
- पीवी सिंधु, गायत्री गोपीचंद, टीसा जॉली और अनमोल खरब ने अपने-अपने मैच जीतकर भारत को पहलीबार यह उपलब्धि दिलाई।
- 17 वर्षीय अनमोल खरब ने फाइनल के आखिरी मैच में पोर्नपिचा चोइकीवोंग को पराजित कर विजयी अंक हासिल कर भारत को स्वर्ण दिला दिया।
इंडिया ओपन 2024
- आयोजन – 16-21 जनवरी, 2024 नई दिल्ली I
- पुरुष एकल : शि यू क्यूई (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना)
- महिला एकल : ताई त्जु यिंग (चीनी ताइपे)
- पुरुष युगल : कांग मिन ह्यूक – सियो सेउंग जे (दक्षिण कोरिया)
- पुरुष युगल उपविजेता भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी।
ब्राजील को फीफा महिला विश्व कप 2027 की मेजबानी
AFC महिला एशियाई कप
- AFC द्वारा ऑस्ट्रेलिया और उज्बेकिस्तान को क्रमशः ‘एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) महिला एशियाई कप’ के 2026 और 2029 संस्करणों के मेजबान के रूप में चुना गया है।
रियल मैड्रिड को ला लीगा खिताब
- स्पेन का प्रतिष्ठित ला लीगा (La Liga) फुटबॉल टूर्नामेंट (2023-24) 26 मई, 2024 को सम्पन्न हुआ।
संतोष ट्रॉफी 2023-24
- ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन (AIFF) के तत्वाधान में पुरुषों की सीनियर राष्ट्रीय फुटबाल चैम्पियनशिप की (77वीं) संतोष ट्रॉफी के लिए 38 टीमों के बीच मैच 8 अक्टूबर, 2023 से 19 मार्च, 2024 के दौरान 8 विभिन्न शहरों में खेले गए।
- 9 मार्च, 2024 को अरुणाचल प्रदेश में यूपिया (Yupia) में खेले गए फाइनल में गोवा टीम को हराकर सेना (Services) की टीम ने यह खिताब जीतने में सफलता प्राप्त की। सेना ने सातवीं बार राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की यह ट्रॉफी अपने नाम की है।
इंडियन सुपर लीग 2023-24
- 4 मई, 2024 को खेले गए लीग के फाइनल मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी फुटबाल क्लब ने मोहन बागान सुपर जाइंट का 3-1 से हराकर 2023-24 इंडियन सुपर लीग (ISL) फाइनल का खिताब जीता, जो कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन स्टेडियम में खेला गया।
फीफा सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर पुरस्कार 2023
- सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी : लियोनेल मेसी (अर्जेन्टीना)
- मेसी ने पिछले चार वर्षों में इस पुरस्कार को तीन बार जीता है, वर्तमान में मेसी ‘इंटर मियामी क्लब’ से जुड़े है।
- फीफा की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी : एताना बोनमती (स्पेन)
भारत के 85वें शतरंज ग्रैंड मास्टर
- भारत के 85 वें शतरंज ग्रांड मास्टर पी. श्याम निखिल ने दो ग्रांड मास्टर नॉर्म तथा 2500 ईएलओ रेटिंग 12 वर्ष पूर्व 2012 में ही प्राप्त कर लिया
दुबई पुलिस मास्टर्स 2024
- भारत के श्याम निखिल और कजाख्स्तान के नोगेर्बेक ने ग्रैंडमास्टर का प्रतिष्ठित खिताब इस टूर्नामेंट में प्राप्त किया
- नितिन नारंग अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष
कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट 2024
- कनाडा के टोरंटो में 3 से 22 अप्रैल, 2024 के बीच सम्पन्न कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट का खिताब भारत के 17 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी डी. गुकेश ने जीत कर इतिहास रचा।
पंकज आडवाणी बिलियर्ड ‘हॉल ऑफ फेम‘ में शामिल
सीसीआई बिलियर्ड क्लासिक 2024
- 21 मार्च से 1 अप्रैल, 2024 तक मुंबई में आयोजित इस टूर्नामेंट का खिताब भारत के पंकज आडवाणी ने इंग्लैंड के डेविड कौजियर को पराजित कर जीता। वर्ष 2023 का भी यह खिताब आडवाणी ने जीता था।
वैच ओपन 2024
- भारत के वेलावन सेंथिल कुमार ने फ्रांस के मेल्विल स्कियानिमैनिको को पराजित कर जीता। इस जीत के लिए सेंथल कुमार को 12000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिली।
हीरो इंडियन ओपन गोल्फ 2024
- गुरुग्राम में 27-31 मार्च, 2024 को सम्पन्न हीरो इंडियन ओपन (2024) गोल्फ में जापान के कीटा नाकाजिमा विजेता रहे।
दिल्ली-NCR ओपन 2024
- खिताब भारत के वीर अहलावत ने हमवतन मनु गंदास को पराजित कर जीता।
गुड़गांव ओपन 2024
- 16 से 19 अप्रैल 2024 के बीच नूह हरियाणा में आयोजित गुणगांव ओपन का खिताब भारत के एम. धर्मा ने यशस चंद्र एमएस को पराजित कर जीता।
फॉर्मूला वन
- 6 मई को फ्लोरिडा (अमेरिका) में मियामी में आयोजित मियामी ग्रांड प्रिक्स रेस में मैक लॉरेन टीम के एल. नौरिस विजेता रहे।
- बहरीन ग्रांड प्रिक्स तथा सऊदी अरेबियन ग्रांड प्रिक्स में रेडबुल टीम के एम वर्स्टपेन विजेता रहे तथा इन दोनों रेसों में रेडबुल के ही एस. पेरेज का दूसरा स्थान रहा।
- 24 मार्च को मेलबर्न में आस्ट्रेलियन ग्रांड प्रिक्स में फरारी टीम के सी. सेज जूनियर व सी. लेकलेर्क क्रमशः विजेता व उपविजेता रहे।
एलोर्ड कप 2024
- अस्ताना (कजाखस्तान) में 12-19 मई, 2024 को सम्पन्न एलोर्डा कप मुक्केबाजी के तीसरे संस्करण में 2 स्वर्ण, 2 रजत व 8 कांस्य पदक जीतकर भारत ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस आयोजन में किया। पिछले वर्ष इस टूर्नामेंट में 5 कांस्य पदक ही भारतीयों ने जीते थे। भारत के लिए दो स्वर्ण पदक निखत जरीन व मीनाक्षी ने जीते I
विश्व कप तीरंदाजी 2024
- वर्ल्ड आर्चरी के तत्वावधान में विश्व कप तीरंदाजी (2024) का पहला चरण शंघाई (चीन) में 23- 28 अप्रैल, 2024 को हुआ था, जहाँ 5 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य सहित कुल 8 पदक भारत ने जीते थे।
अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024
- 22 से 24 जून, 2024 को अम्मान जॉर्डन में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत ने 11 पदक (4 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य) जीते।
- प्रतियोगिता के सभी 4 स्वर्ण पदक महिलाओं ने जीते जिनका विवरण इस प्रकार है- दीपांशी (46 kg), मुस्कान (53 kg), रजनीता (61 kg) और मानसी लाठेर (69 kg)।
एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024
- 9 से 14 अप्रैल, 2024 को चीन के निंगबो में सम्पन्न ‘एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप’ में पुरुषों का एकल खिताब इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने फाइनल में चीन के ली शिफेंग को हराकर जहाँ जीता वहीं महिलाओं के एकल खिताब के लिए चीन की वांग झीयी ने फाइनल में अपने ही देश की चेन यूफी को पराजित किया।
फ्रेंच ओपन बैडमिंटन 2024
- पेरिस में 5-10 मार्च, 2024 को सम्पन्न लेवल 750 के ‘फ्रांसीसी ओपन बैडमिंटन’ का पुरुषों का युगल खिताब विश्व बैडमिंटन में पुरुषों की नम्बर एक जोड़ी सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की जोड़ी ने दूसरी बार अपने नाम किया।
ऑल इंगलैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024
- इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने फाइनल मुकाबले में अपने ही देश के एंथनी सिनिसुका गिटिंग को हराकर पुरुषों का एकल खिताब जहाँ जीता वहीं महिलाओं के एकल खिताब के लिए जापान की अकाने यामागुची को फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन ने हराया।
भारत को पहली बार बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप का खिताब
- शाहआलम (मलेशिया) में 18 फरवरी, 2024 को भारत की महिला बैडमिंटन टीम ने फाइनल में थाईलैंड को 3-2 से पराजित कर पहलीबार एशिया टीम चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
- पीवी सिंधु, गायत्री गोपीचंद, टीसा जॉली और अनमोल खरब ने अपने-अपने मैच जीतकर भारत को पहलीबार यह उपलब्धि दिलाई।
- 17 वर्षीय अनमोल खरब ने फाइनल के आखिरी मैच में पोर्नपिचा चोइकीवोंग को पराजित कर विजयी अंक हासिल कर भारत को स्वर्ण दिला दिया।
इंडिया ओपन 2024
- आयोजन – 16-21 जनवरी, 2024 नई दिल्ली
- पुरुष एकल : शि यू क्यूई (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना)
- महिला एकल : ताई त्जु यिंग (चीनी ताइपे)
- पुरुष युगल : कांग मिन ह्यूक – सियो सेउंग जे (दक्षिण कोरिया)
- पुरुष युगल उपविजेता भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी।
ब्राजील को फीफा महिला विश्व कप 2027 की मेजबानी
AFC महिला एशियाई कप
- AFC द्वारा ऑस्ट्रेलिया और उज्बेकिस्तान को क्रमशः ‘एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) महिला एशियाई कप’ के 2026 और 2029 संस्करणों के मेजबान के रूप में चुना गया है।
रियल मैड्रिड को ला लीगा खिताब
- स्पेन का प्रतिष्ठित ला लीगा (La Liga) फुटबॉल टूर्नामेंट (2023-24) 26 मई, 2024 को सम्पन्न हुआ।
संतोष ट्रॉफी 2023-24
- ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन (AIFF) के तत्वाधान में पुरुषों की सीनियर राष्ट्रीय फुटबाल चैम्पियनशिप की (77वीं) संतोष ट्रॉफी के लिए 38 टीमों के बीच मैच 8 अक्टूबर, 2023 से 19 मार्च, 2024 के दौरान 8 विभिन्न शहरों में खेले गए।
- 9 मार्च, 2024 को अरुणाचल प्रदेश में यूपिया (Yupia) में खेले गए फाइनल में गोवा टीम को हराकर सेना (Services) की टीम ने यह खिताब जीतने में सफलता प्राप्त की। सेना ने सातवीं बार राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की यह ट्रॉफी अपने नाम की है।
इंडियन सुपर लीग 2023-24
- 4 मई, 2024 को खेले गए लीग के फाइनल मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी फुटबाल क्लब ने मोहन बागान सुपर जाइंट का 3-1 से हराकर 2023-24 इंडियन सुपर लीग (ISL) फाइनल का खिताब जीता, जो कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन स्टेडियम में खेला गया।
फीफा सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर पुरस्कार 2023
- सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी : लियोनेल मेसी (अर्जेन्टीना)
- मेसी ने पिछले चार वर्षों में इस पुरस्कार को तीन बार जीता है, वर्तमान में मेसी ‘इंटर मियामी क्लब’ से जुड़े है।
- फीफा की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी : एताना बोनमती (स्पेन)
भारत के 85वें शतरंज ग्रैंड मास्टर
- भारत के 85 वें शतरंज ग्रांड मास्टर पी. श्याम निखिल ने दो ग्रांड मास्टर नॉर्म तथा 2500 ईएलओ रेटिंग 12 वर्ष पूर्व 2012 में ही प्राप्त कर लिया
दुबई पुलिस मास्टर्स 2024
- भारत के श्याम निखिल और कजाख्स्तान के नोगेर्बेक ने ग्रैंडमास्टर का प्रतिष्ठित खिताब इस टूर्नामेंट में प्राप्त किया
कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट 2024
- कनाडा के टोरंटो में 3 से 22 अप्रैल, 2024 के बीच सम्पन्न कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट का खिताब भारत के 17 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी डी. गुकेश ने जीत कर इतिहास रचा।
सीसीआई बिलियर्ड क्लासिक 2024
- 21 मार्च से 1 अप्रैल, 2024 तक मुंबई में आयोजित इस टूर्नामेंट का खिताब भारत के पंकज आडवाणी ने इंग्लैंड के डेविड कौजियर को पराजित कर जीता। वर्ष 2023 का भी यह खिताब आडवाणी ने जीता था।
वैच ओपन 2024
- भारत के वेलावन सेंथिल कुमार ने फ्रांस के मेल्विल स्कियानिमैनिको को पराजित कर जीता। इस जीत के लिए सेंथल कुमार को 12000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिली।
हीरो इंडियन ओपन गोल्फ 2024
- गुरुग्राम में 27-31 मार्च, 2024 को सम्पन्न हीरो इंडियन ओपन (2024) गोल्फ में जापान के कीटा नाकाजिमा विजेता रहे।
दिल्ली-NCR ओपन 2024
- खिताब भारत के वीर अहलावत ने हमवतन मनु गंदास को पराजित कर जीता।
गुड़गांव ओपन 2024
- 16 से 19 अप्रैल 2024 के बीच नूह हरियाणा में आयोजित गुणगांव ओपन का खिताब भारत के एम. धर्मा ने यशस चंद्र एमएस को पराजित कर जीता।
फॉर्मूला वन
- 6 मई को फ्लोरिडा (अमेरिका) में मियामी में आयोजित मियामी ग्रांड प्रिक्स रेस में मैक लॉरेन टीम के एल. नौरिस विजेता रहे।
- बहरीन ग्रांड प्रिक्स तथा सऊदी अरेबियन ग्रांड प्रिक्स में रेडबुल टीम के एम वर्स्टपेन विजेता रहे तथा इन दोनों रेसों में रेडबुल के ही एस. पेरेज का दूसरा स्थान रहा।
- 24 मार्च को मेलबर्न में आस्ट्रेलियन ग्रांड प्रिक्स में फरारी टीम के सी. सेज जूनियर व सी. लेकलेर्क क्रमशः विजेता व उपविजेता रहे।
एलोर्ड कप 2024
- अस्ताना (कजाखस्तान) में 12-19 मई, 2024 को सम्पन्न एलोर्डा कप मुक्केबाजी के तीसरे संस्करण में 2 स्वर्ण, 2 रजत व 8 कांस्य पदक जीतकर भारत ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस आयोजन में किया। पिछले वर्ष इस टूर्नामेंट में 5 कांस्य पदक ही भारतीयों ने जीते थे। भारत के लिए दो स्वर्ण पदक निखत जरीन व मीनाक्षी ने जीते I
विश्व कप तीरंदाजी 2024
- वर्ल्ड आर्चरी के तत्वावधान में विश्व कप तीरंदाजी (2024) का पहला चरण शंघाई (चीन) में 23- 28 अप्रैल, 2024 को हुआ था, जहाँ 5 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य सहित कुल 8 पदक भारत ने जीते थे।
अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024
- 22 से 24 जून, 2024 को अम्मान जॉर्डन में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत ने 11 पदक (4 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य) जीते।
- प्रतियोगिता के सभी 4 स्वर्ण पदक महिलाओं ने जीते जिनका विवरण इस प्रकार है- दीपांशी (46 kg), मुस्कान (53 kg), रजनीता (61 kg) और मानसी लाठेर (69 kg)।
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024
- 20वीं एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन किर्गिस्तान के बिश्केक (Biskek) में 11-16 अप्रैल, 2024 को किया गया। इस चैंपियनशिप में 4 रजत व 5 कांस्य सहित कुल 9 पदक जीत कर पदक तालिका में 9वाँ स्थान भारत ने प्राप्त किया।
- 9 स्वर्ण 5 रजत व 4 कांस्य सहित कुल 18 पदक जीत कर जापान ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। 9 स्वर्ण, 3 रजत, 5 कांस्य सहित 17 पदकों के साथ ईरान दूसरे स्थान पर रहा।
पावो नूरमी गेम्स 2024 में नीरज को स्वर्ण पदक
- 85.97 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।
नीरज चोपड़ा को फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक
- ’27वीं राष्ट्रीय फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024′ [फेडरेशन कप] में स्वर्ण पदक जीता। इस दौरान नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की जैवलिन थ्रोअर स्पर्धा में 82.27 मीटर का थ्रो किया।
विश्व एथलेटिक्स ने ओलंपिक पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की
- जुलाई-अगस्त 2024 के दौरान पेरिस में होने वाले 33वें ओलम्पिक खेलों में एथलेटिक्स की सभी 48 स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट्स को 50-50 हजार डॉलर की राशि पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा विश्व एथलेटिक्स (World Athletics) ने 10 अप्रैल, 2024 को की है।
दीपा करमाकर को एशियाई जिमनास्टिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- शीर्ष भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने 26 मई, 2024 को ताशकंद में ‘सीनियर एशियाई जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप’ में महिलाओं की वाल्ट स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024
- जापान के कोबे में 17 से 25 मई, 2024 को आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने विभिन्न स्पर्द्धाओं में 6 स्वर्ण, 5 रजत व 6 कांस्य सहित कुल 17 पदक जीतकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इन खेलों में किया तथा पदक तालिका में छठा स्थान प्राप्त किया
43वें विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेल 2024
- भारत ने कुल 32 पदक (19 स्वर्ण, 9 रजत और 4 कांस्य) जीते।
ब्रिक्स खेल 2024
- ब्रिक्स गेम 2024 में भारत ने कुल 3 स्वर्ण सहित 29 पदक जीते, मेजबान रूस कुल 507 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा |
9वें एशियाई शीतकालीन खेल 2025 का शुभंकर
- हार्बिन, चीन में होने वाले ‘9वें एशियाई शीतकालीन खेल 2025’ के शुभंकर (Mascot) की घोषणा जनवरी, 2024 में की गई। ‘बिनबिन’ (Binbin) और ‘नीनी’ (Nini) इस शुभंकर का नाम है जो
- साइबेरियन टाइगर से प्रेरित है। ये शुभंकर खेलों की जीवन शक्ति और भावना का प्रतीक है।
- इन खेलों का अधिकारिक प्रतीक ‘ब्रेक थ्रू’ (Breakthrough) है जो एक शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटर Lilac Flower (बकाइन फूल) और डांसिंग रिबन का संयोजन है।
- इन खेलों का आधिकारिक सांग है- “Dream of winter Love amoung Asia”
मल्टी स्पोर्ट्स बीच गेम्स : दीव
- इस आयोजन में मध्य प्रदेश समग्र चैंपियन बना |
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024
- खेलो इंडिया विंटर गेम्स जिनका आयोजन 2 से 25 फरवरी, 2024 को दो चरणों में किया गया का पहला चरण 2 से 6 फरवरी तक लेह, लद्दाख में तथा दूसरा चरण 21 से 25 फरवरी तक गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर में आयोजित किया गया।
- विंटर गेम्स के पहले चरण में महाराष्ट्र 6 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
छठां खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनवरी, 2024 को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 6th खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 का शुभारंभ किया।
- 6th खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 में कुल 36 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के 5 हजार से अधिक एथलीट ने 26 खेलों में हिस्सा लिया।
- 6th खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2023 का शुभंकर ‘वीरमंगई वेलु नचियार’ था।
- रानी वेलु नाचियार जिन्हें सम्मानपूर्वक वीरा मंगई कहा जाता है वह एक भारतीय रानी थी जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ युद्ध छेड़ा था।
- तमिलनाडु के पारंपरिक खेल ‘सिलंबम’ (स्वदेशी मार्शल आर्ट का रूप) और स्क्वैश खेल को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार डेमो खेल के रूप में शामिल किया गया।
- छठें यूथ खेलों में तेलंगाना की वृत्ति अग्रवाल ने तैराकी में व्यक्तिगत रूप से 5 स्वर्ण पदक जीते।
- पदक तालिका में 158 पदकों (57 स्वर्ण, 48 रजत एवं 53 कांस्य) के साथ महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर रहा।
चौथे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024
- चौथे खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 का शुभारंभ असम के गुवाहाटी में 19 फरवरी को | इस अंतर विश्वविद्यालय खेल में 215 विश्वविद्यालयों के 4500 खिलाड़ी 20 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इन खेलों का शुभंकर ‘तितली’ (अष्टलक्ष्मी) को बनाया गया है।
पहला खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023
- नई दिल्ली में ‘पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023’ का आयोजन 10 दिसम्बर से 17 दिसम्बर 2023 तक किया गया। इन खेलों में कुल 105 पदकों (40 स्वर्ण, 39 रजत और 26 कांस्य) के साथ हरियाणा शीर्ष स्थान पर रहा।
- 62 पदकों (25 स्वर्ण, 23 रजत, 14 कांस्य) के साथ पदक तालिका में उत्तर प्रदेश दूसरे, और 42 पदकों (20स्वर्ण, 8 रजत, 14 कांस्य) के साथ तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहा। इन खेलों में पैरा एथलीट, पैरा शूटिंग, पैरा तीरंदाजी, पैरा फुटबाल, पैरा बैडमिंटन पैरा वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस जैसे 7 खेल शामिल थे।
- ICC पुरुष टी-20 विश्वकप 2026 – भारत और श्रीलंका
- ICC पुरुष टी-20 विश्वकप 2028 – ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
- ICC पुरुष टी-20 विश्वकप 2030 – इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड
- ICC पुरुष एकदिवसीय विश्वकप 2027 – दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया
- ICC पुरुष एकदिवसीय विश्वकप 2031 – भारत और बांग्लादेश
- 9वां ICC महिला T-20 क्रिकेट विश्व कप (2024) – बांग्लादेश
- ICC महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप (2025) – भारत
- U-19 पुरूष T-20 वर्ल्ड कप (2024) – द. अफ्रीका
- U-19 महिला T-20 वर्ल्ड कप (2025) – मलेशिया और थाइलैंड
- 10वां फीफा (FIFA) महिला फुटबॉल विश्वकप (2027) – ब्राजील
- 23वां FIFA फुटबॉल विश्व कप (2026) – अमेरिका मैक्सिको, कनाडा
- 16वां पुरूष हॉकी विश्व कप (2026) – बेल्जियम और नीदरलैंड
- FIH हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्डकप (2025) – भारत
- पहले हॉकी फाइव्स विश्प कप (2024) (पुरुष और महिला) – ओमान
- 33वां ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल (2024) – पेरिस (फ्रांस)
- 34वां ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल (2028) – लॉस एंजेलिस (USA)
- 35वां ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल (2032) – ब्रिस्बेन (ऑस्ट्रेलिया)
- 25वां शीतकालीन ओलंपिक खेल (2026) – मिलान और कॉर्टिना, इटली
- चौथा शीतकालीन युवा ओलंपिक खेल (2024) – दक्षिण कोरिया
- चौथा ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेल (2026) – डकार (सेनेगल)
- 23वां राष्ट्रमंडल खेल (2026) – विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलिया)
- 20वां एशियाई खेल (2026) – नागोया (जापान)
- 21वां एशियाई खेल (2030) – दोहा (कतर)
- 22वां एशियाई खेल (2034) – रियाद (सऊदी अरब)
- विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप (2026) – भारत
- 38वां राष्ट्रीय खेल (2024) – उत्तराखंड
| राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय दिवस, सप्ताह, वर्ष | ||
| तिथि | दिवस | थीम (2024) |
| 23 जून | अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस | “लेट्स मूव एंड सेलिब्रेट” |
| 21 जून | अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस | “योगा फॉर सेल्फ एंड सोसायटी’ (स्वयं और समाज के लिए योग) |
| 20 जून | विश्व शरणार्थी दिवस | “शरणार्थियों के साथ एकजुटता” |
| 22 जून | विश्व वर्षा वन दिवस | “वन और नवाचार” |
| 19 जून | विश्व सिकल सेल जागरुकता दिवस | “प्रगति के माध्यम से आशा विश्व स्तर पर सिकल सेल देखभाल को आगे बढ़ाना” |
| 17 जून | विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस | “भूमि के लिए एक जुट : हमारी विरासत हमारा भविष्य” |
| 17 जून | विश्व मगरमच्छ दिवस | – |
| 15 जून | विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरुकता दिवस | “आपात स्थितियों में वृद्ध व्यक्तियों पर प्रकाश डालना” |
| 15 जून | वैश्विक पवन दिवस | – |
| 14 जून | विश्व रक्तदान दिवस | “दान का जश्न मनाने के 20 वर्ष रक्तदाताओं को धन्यवाद” |
| 13 जून | अन्तर्राष्ट्रीय ऐल्बिनीज जागरुकता दिवस | “10 इयर्स ऑफ IAAD : ए डिकेड ऑफ कलेक्टिव प्रोग्रेस” |
| 12 जून | विश्व बालश्रम निषेध दिवस | “लेट्स एक्ट ऑन आवर कमिटमेंट्स : इंड चाइल्ड लेबर” |
| 9 जून | विश्व प्रत्यायन दिवस | “प्रत्यायन : कल को सशक्त बनाना और भविष्य को आकार देना” |
| 9 जून | अन्तर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस | – |
| 8 जून | विश्व महासागर दिवस | “सतत मत्स्य पालन का अर्थ है अधिक…..” |
| 7 जून | विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस | “सुरक्षित भोजन बेहतर स्वास्थ्य” |
| 3 जून | विश्व साइकिल दिवस | “साइकिलिंग के माध्यम से स्वास्थ्य समानता और स्थिरता को बढ़ावा देना” |
| 1 जून | विश्व दुग्ध दिवस | “दुनिया को पोषण देने के लिए गुणवत्तापूर्ण पोषण प्रदान करने में डेयरी की महत्वपूर्ण भूमिका का जश्न मनाना।” |
| 31 मई | विश्व तंबाकू निषेध दिवस | “बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना’ |
| 30 मई | अन्तर्राष्ट्रीय आलू दिवस (प्रथम) | “हार्वेस्टिंग डाइवर्सिटी फीडिंग होप’ |
| 30 मई | हिन्दी पत्रकारिता दिवस | “नेविगेटिंग द फ्यूचर : सेफ्टी फर्स्ट” |
| 29 मई | संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अन्तर्राष्ट्रीय दिवस | “भविष्य के लिए उपयुक्तः एक साथ बेहतर निर्माण” |
| 28 मई | विश्व भूख दिवस | “थाइविंग मदर्स, थ्रिविंग वर्ल्ड” (सम्पन्न मां, सम्पन्न विश्व) |
| 22 मई | अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस | “योजना का हिस्सा बने” |
| 21 मई | अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस | – |
| 20 मई | विश्व मेट्रोलॉजी दिवस | “वहनीयता (Sustainability)” |
| 20 मई | विश्व मधुमक्खी दिवस | “वी इंगेज्ड विथ यूथ” |
| 18 मई | अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस | “शिक्षा और अनुसंधान के लिए संग्रहालय’ |
| 18 मई | समुद्री महिला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस | “सुरक्षित क्षितिज : समुद्री सुरक्षा के भविष्य का आकार देने में महिलाएं” |
| 17 मई | विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस | “सतत् विकास के लिए डिजिटल नवाचार” |
| 17 मई | विश्व हाइपर टेंशन दिवस | “अपने ब्लड प्रेसर को सटीक रूप से नापें, इसे नियंत्रित करें लंबे समय तक जीवित रहें” |
| 16 मई | राष्ट्रीय डेंगू दिवस | “डेंगू की रोकथाम : सुरक्षित कल के लिए हमारी जिम्मेदारी” |
| 16 मई | इंटरनेशनल डे ऑफ लिविंग टूगेदर इन पीस | “शांति के लिए कार्यवाही: # वैश्विक लक्ष्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता” |
| 16 मई | अन्तर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस | “हमारे जीवन में प्रकाश” |
| 15 मई | अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस | “परिवार और जलवायु परिवर्तन” |
| 12 मई | अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस | “हमारी नर्से। हमारे भविष्य/देखभाल की आर्थिक शक्ति” |
| 11 मई | विश्व प्रवासी पक्षी दिवस | “कीड़ों की रक्षा करें, पक्षियों की रक्षा करें” |
| 8 मई | विश्व थैलेसीमिया दिवस | “जीवन को सशक्त बनाना, प्रगति को अपनाना : सभी वे लिए समान और सुलभ थैलेसीमिया उपचार” |
| 8 मई | विश्व रेडक्रॉस और रेड क्रिंसेट दिवस | “हम जो भी करते हैं, वह दिल से आता है” |
| 7. मई | विश्व एथलेटिक्स दिवस | “विश्व मील चैलेंज’ |
| 3 मई | विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस | “ग्रह के लिए प्रेस : पर्यावरण संकट के सामने पत्रकारिता’ |
| 29 अप्रैल | अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस | – |
| 25 अप्रैल | विश्व मलेरिया दिवस | “अधिक न्याय संगत दुनिया के लिए मलेरिया के विरुद्ध लड़ाई तेज करना” |
| 22 अप्रैल | पृथ्वी दिवस | “ग्रह बनाम प्लास्टिक” |
| 18 अप्रैल | राष्ट्रीय समुद्री दिवस | “भूमि बहाली मरुस्थलीकरण और सुखा सहनशीलता” |
| 18 अप्रैल | विश्व विरासत दिवस | “विविधता की खोज करें और अनुभव करें” |
| 12 अप्रैल | अन्तर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस | “वैज्ञानिक जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना” |
| 11 अप्रैल | विश्व पार्किंसंस दिवस | “मेक इट ब्लू” |
| 6 अप्रैल | विकास और शांति के लिए अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस | – |
| 7 अप्रैल | विश्व स्वास्थ्य दिवस | “मेरा स्वास्थ्य, मेरा विश्वास” |
| 27 मार्च | विश्व रंगमच दिवस | “थियेटर और शांति की संस्कृति” |
| 24 मार्च | विश्व क्षय रोग दिवस | “हां! हम टीबी को खत्म कर सकते है” |
| 23 मार्च | विश्व मौसम विज्ञान दिवस | “जलवायु कार्यवाही की अग्रिम पंक्ति में” |
| 22 मार्च | विश्व जल दिवस | “वाटर फॉर पीस’ (शांति के लिए जल) |
| 21 मार्च | विश्व वानिकी दिवस | “वन और नवाचार: बेहतर दुनिया के लिए समाधान” |
| 20 मार्च | विश्व गौरैय्या दिवस | “गौरैया : उन्हें एक ट्वीट-मौंका दे!” “मुझे गौरैया से प्यार है” (I Love Sparrows) |
| 8 मार्च | अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस | “इंस्पायर नक्लुजन” (Inspire Inclusion) |
| 5 मार्च | अन्तर्राष्ट्रीय निरस्त्रीकरण और अप्रसार जागरुकता दिवस | – |
| 3 मार्च | विश्व वन्य जीव दिवस | “लोगों और पृथ्वी को जोड़ना वन्य जीवों के लिए नवाचारों की खोज” |
| 2 फरवरी | विश्व आर्द्रभूमि दिवस | “वेटलैंड्स एंड ह्यूमन वेलबीइंग” |
| 4 फरवरी | विश्व कैंसर दिवस | “देखभाल के अंतर को खत्म करें: हरकोई कैंसर देखभाल तक पहुंच का हकदार है।” |
| 4 फरवरी | अन्तर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस | इस्लाम और मानव भाईचारा : सहअस्तित्व |
| 6 फरवरी | महिला जननांग विकृति के विरुद्ध ‘अंतर्राष्ट्रीय | “उसकी आवाज, उसका भविष्य” शून्य असहिष्णुता दिवस’ |
| 10 फरवरी | विश्व दलहन दिवस | “पल्सेस : नरिशिंग सोइल्स एंड पीपल” |
| 10 फरवरी | विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अन्तर्राष्ट्रीय दिवस | “विज्ञान नेतृत्व में महिलाएं और लड़किया, स्थिरता के लिए एक नया युग” |
| 10 फरवरी | विकारो का विश्व दिवस | “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – प्रोडेक्टविटी |
| 11 फरवरी | विश्व यूनानी दिवस | “यूनानी चिकित्सा-एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” |
| 12 फरवरी | राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस | “इंजन फॉर इकोनॉमिक ग्रोथ |
| 12 फरवरी | अंतर्राष्ट्रीय मिर्गि दिवस | “Milstones on my Epilephy Journey” |
| 13 फरवरी | विश्व रेडियो दिवस | “रेडियो : ए सेंचुरी इनफॉरमिंग, इंटरटेनिंग एंड एजूकेटिंग” |
| 15 फरवरी | विश्व हिप्पो दिवस | “स्वयं से ऊपर सेवा” (Service Above Self) |
| 17 फरवरी | विश्व पैंगोलिन दिवस | – |
| 17 फरवरी | वैश्विक पर्यटन लचीला दिवस | – |
| 21 फरवरी | अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस | “बहुभाषी शिक्षा-सीखने और अंतर-पीढ़ीगत शिक्षा का स्तंभ” |
| 23 फरवरी | विश्व शांति और समझ दिवस | – |
| 27 फरवरी | विश्व एनजीओ दिवस | “हीलिंग लव : करुणा और सेवा का साक्ष्य” |
| 1 जनवरी | वैश्विक परिवार दिवस | “Embracing Diversity Strenghtening Families” |
| 3 जनवरी | अन्तर्राष्ट्रीय माइंड-बॉडी बेलनेस | “होलेस्टिक वेलनेस : माइंड बॉडी एंड सोल” |
| 4 जनवरी | विश्व ब्रेल दिवस | “इम्पॉवरिंग थ्रू इनक्लूशन एंड डायवर्सिटी” |
| 5 जनवरी | राष्ट्रीय पक्षी दिवस | “लड़ाई का अधिकार” (Right to Fight) |
| 6 जनवरी | विश्व युद्ध अनाथ दिवस | “Orphan Lives Matter” |
| 9 जनवरी | प्रवासी भारतीय दिवस | “प्रवासी : अमृतकाल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार” |
| 10 जनवरी | विश्व हिन्दी दिवस | “हिन्दी ब्रिजिंग ट्रेडिशनल नॉलेज एंड आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस” |
| 12 जनवरी | राष्ट्रीय युवा दिवस | “इट्स आल इन द माइंड’ (सब कुछ आप के दिमाग में है) |
| 15 जनवरी | भारतीय सेना दिवस | “राष्ट्र की सेवा में” |
| 18 जनवरी | राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस | “सेलीब्रेटिंग 8 ईयर्स ऑफ इनोवेशन” |
| 24 जनवरी | अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस | “स्थायी शांति के लिए सीखना” |
| 25 जनवरी | राष्ट्रीय पर्यटन दिवस | “स्टेबल जर्नी, टाइमलेस मेमोरी” |
| 25 जनवरी | राष्ट्रीय मतदाता दिवस | “नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर” |
| 26 जनवरी | अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस | “कस्टम्स इंगेजिंग ट्रेडिशनल एंड न्यू पार्टनर्स विद परपज” |
| 26 जनवरी | अन्तर्राष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा दिवस | – |
| 30 जनवरी | विश्व कुष्ठ रोग दिवस (जनवरी के अंतिम रविवार) | “कुष्ठ रोग को हराएं” |
| 31 जनवरी | अन्तर्राष्ट्रीय जेबरा दिवस | – |
| 11-17 जन. | राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह | “बी ए रोड सेफ्टी हीरो” |
वर्ष 2025 “अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम और प्रौद्योगिकी वर्ष”
- संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2025 को क्वांटम विज्ञान के प्रति जागरुकता और समर्थन बढ़ाने के लिए “अन्तर्राष्ट्रीय क्वांटन और प्रौद्योगिकी वर्ष” हाल ही में घोषित किया।
25 मई ‘विश्व फुटबॉल दिवस’
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने न्यूयार्क में 7 मई, 2024 की महासभा की 80वीं पूर्ण बैठक के दौरान 25 मई को प्रत्येक वर्ष विश्व फुटबॉल दिवस’ के रूप में मनाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। 2024 में पहले अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट की 100वीं वर्षगांठ है।
- पहला अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट पेरिस में 1924 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था।
वर्ष 2024 अन्तर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष
- यूनाइटेड नेशंस ने वर्ष 2024 को ‘अन्तर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष’ के रूप में नामित किया है। यहाँ कैमलिड्स का मतलब ऊँट के बच्चों से है। कैमलिड्स धरती पर सबसे प्रतिकूल पारिस्थितिक तंत्र में रहने वाले लाखों गरीब परिवारों के लिए आजीविका के प्रमुख साधन है।
- इसीलिए इनके बारे में अधिक से अधिक जागरुकता फैलाने के लिए 2024 को कैमलिड्स वर्ष (International Year : CAMELIDS) मनाने का प्रस्ताव खाद्य एवं कृषि संगठन की संस्तुति पर यूएनओ द्वारा 20 दिसम्बर 2017 को पारित किया गया