famous place (charchit sthal)

चर्चित स्थल

प्रकाशम (आंध्र प्रदेश)

  • बड़ोदरा विश्वविद्यालय के पुरातत्वविदों द्वारा जून, 2024 में आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में दुनिया के सबसे पुराने शुतुरमुर्ग के घोंसले की खोज की है, जिसे लगभग 41,000 वर्ष पुराना माना जा रहा है।

रंगापानी स्टेशन

  • उत्तर बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से 30 किमी. दूर स्थित रंगापानी रेलवे स्टेशन के निकट 17 जून, 2024 को भीषण रेल हादसा हुआ।

पडताबेट, गुजरात

  • केरल विश्वविद्यालय के पुरातत्वविदों ने गुजरात के पड़ता बेट (Padta Bet) में 5,200 वर्ष पुरानी हड़प्पा बस्ती की खोज की है।
    • इससे पहले जूना खटिया में 2018-19 में 500 कब्रों वाला एक सामूहिक कब्रिस्तान भी खोजा गया था।

महबूब नगर

  • तेलंगाना के महबूब नगर जिले के गंगापुरम में मार्च 2024 में कल्याणी के चालुक्य राजवंश के 900 वर्ष पुराने शिलालेख की खोज की गई।

इंडोनेशिया

  • इंडोनेशिया स्थित इबू ज्वालामुखी में 13 मई, 2024 को भीषण विस्फोट हुआ I ज्वालामुखी मेरापी में भी भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।
    • अप्रैल, 2024 में इंडोनेशिया की एक अन्य रुआंग माउंट ज्वालामुखी में भी विस्फोट हुआ जो उत्तरी सुलाविसी प्रांत में स्थित है। इंडोनेशिया में लगभग 127 सक्रिय ज्वालामुखी है जो प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है।

कोडागू

  • कर्नाटक के कोडागू जिले में बहने वाली 180 किमी. लंबी ‘लक्ष्मण तीर्थ नदी’ भीषण गर्मी के कारण सूख गई है। कुट्टा के जंगलों से निकलने वाली यह नदी कावेरी नदी में गिरती है।

न्यू कैलेडोनिया

  1. 15 मई, 2024 को फ्रांस ने न्यू कैलेडोनिया में 12 दिवसीय आपातकाल की घोषणा की। यह एक ‘फ्रांसीसी विदेशी द्वीपीय क्षेत्र’ है। यह दक्षिण- पश्चिम प्रशांत महासागर में अवस्थित है।
    1. न्यू कैलेडोनिया की सीमाएं ऑस्ट्रेलिया, फिजी, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी और वानुअतु से लगती है।

बेडौट द्वीप

  • हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी आस्ट्रेलियाई द्वीप बेडौट में 80-90 प्रतिशत समुद्री पक्षियां समाप्त हो गई है।
    • तिमोर सागर में स्थित इस द्वीप पर अप्रैल, 2023 में आए चक्रवात (उष्णकटिबंधीय) ‘इल्सा’ के कारण समुद्री पक्षियों की हानि हुई है।