- डुगेसिया पुनेन्सिस (Dugesia punensis)
हाल ही में पुणे शहर की पाषाण झील में प्लैनेरियन कृमि की एक नई प्रजाति डुगेसिया पुनेन्सिस की खोज हुई है। यह खोज पश्चिमी घाट जैव विविधता हॉटस्पॉट के भीतर स्थित इस झील में की गई है।
प्लैनेरियन कृमि के बारे में (About Planarian Worms)
- प्लैनेरियन जलीय चपटे कृमि (flatworms) होते हैं।
- ये अपनी असाधारण पुनर्योजी (regeneration) क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं।
- शरीर के किसी भी कटे हुए हिस्से से यह पूरे शरीर को फिर से विकसित कर सकते हैं।
डुगेसिया पुनेन्सिस : प्रमुख विशेषताएँ (Dugesia punensis: Key Features)
- प्रजाति: प्लैनेरियन कृमि की नई प्रजाति।
- खोज स्थान: पाषाण झील, पुणे, महाराष्ट्र।
- भारत में 1983 के बाद पहली बार किसी नई प्लैनेरियन प्रजाति की खोज हुई है।
- पुनर्योजी क्षमता: यह कृमि 10-13 दिनों में पूरी तरह पुनर्जीवित (regenerate) हो सकता है।