beo block education officer
beo block education officer

Block Education Officer (BEO)

Block Education Officer (BEO) Syllabus

Block Education Officer (BEO) Syllabus

खंड शिक्षा अधिकारी (Block Education Officer (BEO पद पर चयन हेतु प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ) का एक प्रश्नपत्र होगा जिसमें प्रश्नों की संख्या 120, अंक 300 तथा अवधि 2 घंटे की होगी। इस परीक्षा का आयोजन UPPSC के द्वारा करवाया जाता हैं

पाठ्यक्रम: सामान्य अध्ययन Block Education Officer (BEO)

  • समय: 2 घंटे
  • प्रश्नों की संख्या: 120
  • पूर्णांक: 300

विषय:

  1. सामान्य विज्ञान
  2. भारत का इतिहास
  3. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  4. भारतीय राज्य तंत्र, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति
  5. भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार
  6. जनसंख्या पारिस्थितिकी एवं नगरीकरण (भारतीय परिप्रेक्ष्य में)
  7. विश्व भूगोल तथा भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन
  8. अधुनातन राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्त्वपूर्ण घटनाक्रम
  9. सामान्य बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता
  10. उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं रहन-सहन और सामाजिक प्रथाओं के संबंध में विशिष्ट जानकारी
  11. प्रारंभिक गणित (हाईस्कूल स्तर तक): अंकगणित, बीजगणित व रेखागणित

मुख्य (लिखित) परीक्षा में दो अनिवार्य प्रश्नपत्र होंगे: सामान्य अध्ययन एवं सामान्य हिंदी व निबंध। प्रत्येक प्रश्नपत्र 3 घंटे और 200 अंकों का होगा। इस प्रकार मुख्य (लिखित) परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी।

सामान्य अध्ययन (General Studies): Block Education Officer (BEO)

  • समय: 3 घंटे
  • पूर्णांक: 200
  • प्रश्नों की कुल संख्या: 40 (सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे)
प्रश्नपत्र का स्वरूप:
  • खंड-अ: 10 सामान्य उत्तरीय प्रश्न (उत्तरों की शब्द सीमा 125), प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का
  • खंड-ब: 10 लघु उत्तरीय प्रश्न (उत्तरों की शब्द सीमा 50), प्रत्येक प्रश्न 6 अंक का
  • खंड-स: 20 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (उत्तरों की शब्द सीमा 25), प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का

पाठ्यक्रम:

  1. भारत का इतिहास
  2. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और भारतीय संस्कृति
  3. भारत का भूगोल
  4. भारतीय राजनीति
  5. भारतीय कृषि
  6. वर्तमान राष्ट्रीय मामले और सामाजिक सुसंगति के विषय (भारत और विश्व)
  7. भारतीय अर्थशास्त्र
  8. अंतर्राष्ट्रीय मामले और संस्थाएँ
  9. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार और अंतरिक्ष के क्षेत्र में विकास
  10. शिक्षा में अद्यतन विकास
  11. उत्तर प्रदेश की संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं रहन-सहन और सामाजिक प्रथाओं के संबंध में विशिष्ट जानकारी
  • समय: 3 घंटे
  • पूर्णांक: 200 (प्रत्येक खंड 100 अंक)

प्रथम खंड: सामान्य हिंदी (100 अंक)

  1. अपठित गद्यांश का संक्षेपण, उससे संबंधित प्रश्न, रेखांकित अंशों की व्याख्या एवं उसका उपयुक्त शीर्षक
  2. शासकीय एवं अर्द्धशासकीय पत्र, कार्यालय आदेश/ज्ञापन, अधिसूचना, प्रेस विज्ञप्ति और परिपत्र संबंधी पत्रलेखन/आलेखन
  3. वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी एवं अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद
  4. अनेकार्थी शब्द, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, तत्सम एवं तद्भव, क्षेत्रीय, विदेशी (शब्द भंडार), वर्तनी, अर्थबोध, शब्द-रूप, संधि, समास, क्रियाएँ, हिंदी वर्णमाला, विराम चिह्न, शब्द रचना, वाक्य रचना, अर्थ, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, उत्तर प्रदेश की मुख्य बोलियाँ तथा हिंदी भाषा के प्रयोग में होने वाली अशुद्धियाँ

द्वितीय खंड: हिंदी निबंध (100 अंक)

  • प्रत्येक उपखंड से एक-एक निबंध (कुल मिलाकर दो निबंध) लिखने होंगे। प्रत्येक निबंध की विस्तार सीमा 700 शब्द होगी। उपखंड:
  • (i) साहित्य, संस्कृति
  • (ii) राष्ट्रीय विकास योजनाएँ/क्रियान्वयन
  • (iii) राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, सामयिक सामाजिक समस्याएँ/निदान
  • (iv) विज्ञान, पर्यावरण
  • (v) प्राकृतिक आपदाएँ एवं उनके निवारण
  • (vi) कृषि, उद्योग एवं व्यापार

सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं!