Short News
1. भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान (BNP)
तापमान में वृद्धि के कारण प्रवासी पक्षी भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान (BNPP) छोड़ रहे हैं।
भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान (BNP) के बारे में
- पारिस्थितिक तंत्नः यह सुंदरवन के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा मैयोव पारिस्थितिकी तल है।
- यह ब्राह्मणी, वैतरणी, धामरा और पातासला नदियों से आने वाले जल से निर्मित क्रीक और जलधाराओं से बना है।
- जीवः यहाँ भारत में खारे जल में पाए जाने वाले एंडेंजर्ड मगरमच्छों की सबसे बड़ी आबादी पाई जाती है।
- ऑलिव रिडले कछुए गहीरमाथा और आस-पास के अन्य समुद्री तटों पर अंडे देते हैं।
- अन्य महत्वपूर्ण प्रजातियों में प्रवासी पक्षी, 8 प्रकार के किंगफिशर, हिरण, लकड़बग्घा, जंगली सुअर आदि शामिल है।
- विशिष्ट परिघटनाः बागागला या सूरजपुर क्रीक के पास पक्षियों का पर्यावास है, जहां हजारों पक्षी खाड़ी में आते हैं और प्रजनन करते हैं।
2. भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI)
AWBI दो प्रमुख श्रेणियों यानी ‘प्राणी मित्ल’ और ‘जीव दया पुरस्कार’ में ‘चैंपियंस ऑफ एनिमल प्रोटेक्शन’ पुरस्कार प्रदान करेगा।
- यह पहल पशु कल्याण और सुरक्षा में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) के बारे में
- AWBI को 1962 में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (PCAA), 1960 के तहत एक वैधानिक सलाहकार निकाय के रूप में स्थापित किया गया था। यह पशु कल्याण कानूनों पर सलाह देता है और पशु कल्याण को बढ़ावा देता है।
- इसकी शुरुआत प्रसिद्ध मानवतावादी सक्मिणी देवी अरुडेल के नेतृत्व में हुई थी।
- इसमें 6 संसद् सदस्यों (राज्यसभा से 2 और लोकसभा से 4) सहित 28 सदस्य होते है।
3.मंगल ग्रह का रंग लाल
नेथर कम्युनिकेशन में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन ने मंगल ग्रह के लाल रंग के बारे में लंबे समय से चली आ रही धारणा को चुनौती दी है।
मंगल ग्रह (लाल ग्रह) के लाल रंग के बारे में नए अध्ययन के निष्कर्ष
- पूर्व के अध्ययनों में मंगल ग्रह के लाल रंग का कारण एनहायडूस हेमेटाइट को बताया गया था। यह अपक्षय संबंधी गतिविधियों के परिणामस्वरूप निर्मित हुआ था।
- नए अध्ययन से पता चला है कि निस्रस्तर का क्रिस्टलीच फेरिहाइड्राइट (Fe508HnH2O) मंगल ग्रह की धूल में मौजूद मुख्य लौह ऑक्साइड है।
- यह ऑक्सीडेटिव दशाओं के तहत मंगल पर शुरुआत में एक ठंडी, नाम अवधि के दौरान बना था। इससे पता चलता है कि शुष्क रेगिस्तान चनने से पहले मंगल पर जल मौजूद था।
4.WHO FCTC
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) अपनी पहली वैश्विक संधि “WHO फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन टोबैको कंट्रोल (WHO FCTC)” के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।
WHO FCTC के बारे में
- उत्पत्तिः इसे 2003 में अपनाया गया था और 2005 में लागू किया गया था।
- उद्देश्यः तम्बाकू नियंक्षण के लिए एक कानूनी ढांचा प्रदान करना। इसमें बड़ी चिंलात्मक स्वास्थ्य चेतावनियां, धूम्रपान-मुक्त कानून और उच्च कर शामिल है।
- भारत की भूमिकाः भारत ने 2004 में इस संधि की पुष्टि की थी। भारत दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेल का क्षेत्रीय समन्वयक रहा है।
- प्रभावः 5.6 विलियन लोग कम से कम एक तंबाकू नियंत्रण नीति के अधीन आते हैं। इससे वैश्विक धूम्रपान दर में गिरावट आई है।
5.जनरल एंटी अवॉयडेंस रूल्स या सामान्य परिवर्जनरोधी नियम
आयकर विभाग के अधिकारी प्रस्तावित आयकर विधेयक, 2025 के अंतर्गत जनरल एंटी अवॉयडेस रुल्स के अंतर्गत पुनर्मूल्यांकन नोटिस जारी कर सकते हैं।
जनरल पेटी अवॉयडेंस रूल्स (GAAR) के बारे में
- यह कर की चोरी और कर अपवेचन को रोकने के लिए एक एंटी टैक्स अवॉयडेंस कानून है।
- यह एग्रेसिव टैक्स प्लानिंग को नियेलित करने के लिए एक उपाय है। यह विशेष रूप से कर देने से बचने के उद्देश्य से किए जाने वाले लेन-देन या व्यावसायिक व्यवस्था को नियंलित करता है।
- वर्तमान में, इसे 01 अप्रैल, 2017 से आयकर अधिनियम, 1961 के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
- GAAR की समीक्षा पार्थसारथी शोम की अध्यक्षता वाली एक विशेषज्ञ समिति द्वारा की गई थी।