डल झील : कश्मीर की शान
डल झील सिर्फ़ एक झील नहीं, बल्कि कश्मीर की खूबसूरती और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। हाल ही में यह झील पहली बार खेलो इंडिया वॉटर गेम्स की मेजबानी करके चर्चा में आई है।
कहाँ स्थित है?
डल झील जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के पूर्वी भाग में स्थित है। यह झेलम नदी के दाहिने किनारे पर बसी है और प्राकृतिक आर्द्रभूमि का हिस्सा है।
क्षेत्रफल और विशेषताएँ
-
डल झील का क्षेत्रफल लगभग 18 वर्ग किलोमीटर है।
-
अपने फ्लोटिंग गार्डन्स सहित यह लगभग 21.1 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है।
-
झील का प्रमुख जलस्रोत अर्रा नदी है।
चार मुख्य बेसिन
पुलों और सड़कों की वजह से यह झील चार अलग-अलग हिस्सों में बंटी हुई है—
-
गगरीबल
-
लोकुट डल
-
बोड डल
-
नागिन
पर्यटन और महत्व
डल झील को अक्सर “कश्मीर का हीरा” कहा जाता है। यहाँ की शिकाराएँ (हाउसबोट्स), तैरते बाग़ और प्राकृतिक दृश्य हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अब खेल आयोजनों की मेजबानी से यह झील साहसिक खेलों का नया गढ़ भी बन रही है।