Latest Appointments (naveenatam niyuktiyaan)

नवीनतम् नियुक्तियां

  • साइमन मैक – जून, 2024 में भारत के पहले AI यूनिवर्सल एआई यूनिवर्सिटी (UAIU) का कुलपति अन्तर्राष्ट्रीय रणनीतिकार और पुरस्कार विजेता प्रोफेसर साइमन मैक को नियुक्त किया गया।
    • इदाशिशा नोगरांग – इदाशिशा को 19 मई, 2024 को मेघालय की पहली महिला पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया
    • मौसमी चक्रवर्ती- भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी मौसमी चक्रवर्ती ने 1 मई, 2024 को आकाशवाणी समाचार के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।
    • जेठा अहीर –  ‘भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ’ (नाफेड) का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
    • संजय कुमार मिश्रा – ‘जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण’ के पहले अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण किया। जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर अधिनियम 2017 के तहत गठित एक अपीलीय प्राधिकरण है। जिसकी मुख्य पीठ नई दिल्ली में है।
    • प्रदीप कुमार त्रिपाठी – लोकपाल का सचिव नियुक्त किया।
    • मनोज पांडा – 16वें वित्त आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया। मनोज पांडा ने निरंजन राजाध्यक्ष का स्थान लिया है जिन्होंने पिछले दिनों व्यक्तिगत कारणों से त्यागपत्र दे दिया था।
    • किशोर मकवाना – राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, इन्होंने इस पद पर विजय सांपला का स्थान लिया है।
    • नवनीत सहगल –  ‘प्रसार भारती बोर्ड’ का अध्यक्ष
    • पीयूष आनंद – ‘राष्ट्रीय आपदा मोचक बल’ (National Disaster Response Force-NDRF) के महानिदेशक
    • नरसिंह यादव – ‘भारतीय कुश्ती महासंघ’ (WFI) के एथलीट आयोग का अध्यक्ष चुना गया।
    • मोहम्मद मोखबर – 19 मई, 2024 को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए इरान के राष्ट्रपत्ति इब्राहिम रायसी की जगह उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर को ईरान का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है।
    • रश्मि शुक्ला – महाराष्ट्र का पहला महिला पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया।
    • रघुराम अय्यर –  जनवरी, 2024 में रघुराम अय्यर को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया।
    • अरविंद पनगढ़िया – ’16वें वित्त आयोग’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
    • सेंथिल पांडियन – ‘विश्व व्यापार संगठन’ (W.T.O.) में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। इन्होंने ब्रजेंद्र नवनीत का स्थान लिया है।
    • विकासशील – ‘एशियाई विकास बैंक’ (ADB) का नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया,
    • मियो ओका – एशियाई विकास बैंक ने फरवरी, 2024 में मियो ओका को भारत के लिए अपना नया देश निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। मियो ओका ने ताकेओ कोनिशी की जगह ली है जिन्हें दक्षिण एशिया के लिए ADB का महानिदेशक बनाया गया है।
    • डॉ. समीर शाह – बीबीसी के चेयरमैन पद पर नियुक्ति
    • कंचन देवी – ‘भारतीय वानिकी अनुसंधान शिक्षा परिषद’ (ICFRI) की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त किया गया।