पंजाब उद्योग क्रांति पहल

  1. पंजाब उद्योग क्रांति पहल (Punjab Udyog Kranti Pahal)

औद्योगिक विकास को गति देने के लिए पंजाब सरकार ने 10 जून 2025 को पंजाब उद्योग क्रांति पहल की शुरुआत की।

प्रमुख विशेषताएँ (Key Features)

  1. 45-दिवसीय डीम्ड अप्रूवल सिस्टम: सभी औद्योगिक आवेदनों का निपटान 45 कार्य दिवसों में किया जाएगा। अगर तय समयसीमा में कोई कार्यवाही नहीं होती, तो उसे स्वतः स्वीकृत मान लिया जाएगा।
  2. फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल: यह एक डिजिटल सिंगल-विंडो प्लेटफ़ॉर्म है, जहां सभी अनुमोदन ऑनलाइन, बिना किसी मैन्युअल हस्तक्षेप के दिए जाएंगे।
  3. ऑनलाइन आवेदन समीक्षा प्रणाली: औद्योगिक आवेदन प्राप्त होते ही 7 दिनों के भीतर उसकी समीक्षा की जाएगी और यदि कोई त्रुटि या कमी हो तो उसे तत्काल आवेदक को सूचित किया जाएगा।
  4. स्व-प्रमाणन प्रणाली: अब भवन योजना अनुमोदन जैसी प्रक्रियाओं में सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों पर निर्भरता घटेगी। उद्यमी स्वयं प्रमाणित करके आगे बढ़ सकते हैं, जिससे प्रक्रिया सरल और तेज होती है।
  5. रंग-कोडित स्टाम्प पेपर प्रणाली: यह भारत में पहली बार किसी राज्य द्वारा लागू की गई प्रणाली है, जिसमें सभी प्रमुख निकासी भुगतानों जैसे कि CLU, प्रदूषण मंजूरी, अग्नि सुरक्षा इत्यादि को एकीकृत किया गया है। इससे एक ही पोर्टल (इन्वेस्ट पंजाब) से भुगतान और स्वीकृति संभव होगी।
  6. मंजूरी समयसीमा: स्टाम्प पेपर खरीदने की तारीख से 15 दिनों के भीतर सभी मंजूरी देना अनिवार्य किया गया है।
  7. सिंगल विंडो, सिंगल पेन सिस्टम: अब निवेशक को केवल एक मंच और एक प्राधिकरण के माध्यम से सभी औपचारिकताओं को पूरा करना होगा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा दोनों मिलती हैं।
  8. उत्तरदायित्व और जवाबदेही: यदि कोई विभाग समय पर कार्य नहीं करता, तो सिस्टम स्वतः अनुमोदन प्रदान करता है। इससे लालफीताशाही, विलंब और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।