समृद्धि महामार्ग (मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे)

  1. समृद्धि महामार्ग (मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे) (Samruddhi Mahamarg (Mumbai-Nagpur Expressway))

हाल ही में भारत में बुनियादी ढांचे की दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है- समृद्धि महामार्ग, जिसे आधिकारिक रूप से हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग कहा जाता है, का उद्घाटन हो गया है।

परियोजना का विवरणः (Project Details)                                                

  • यह एक 701 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है, जिसकी कुल लागत ₹55,335 करोड़ रही है।
  • इसे प्रारंभ में 6 लेनों के रूप में बनाया गया है, जिसे भविष्य में 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है।
  • यह एक एक्सेस-कंट्रोल्ड, हाई-स्पीड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है। इसके निर्माण के लिए 10 जिलों में लगभग 24,000 किसानों से 8,800 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया।
  • यात्रा समय में बदलाव:
    • इस एक्सप्रेसवे के बनने से मुंबई से नागपुर की यात्रा अब सिर्फ 7 घंटे में पूरी की जा सकती है, जो पहले 15 से 16 घंटे लगते थे।
    • इसी तरह, इगतपुरी से अमाने की दूरी भी 90 मिनट से घटकर 40 मिनट में तय की जा सकती है।
    • पहाड़ी रास्तों से बचाव के कारण ईंधन की भी बचत होती है।
  • कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स:
    • यह एक्सप्रेसवे मुंबई से 63 किलोमीटर दूर अमाने (ठाणे जिला) से शुरू होता है। निकटतम प्रवेश बिंदु भिवंडी है।
    • यह नागपुर, नासिक और महाराष्ट्र के कई औद्योगिक क्षेत्रों से बेहतर लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
  • परियोजना का इतिहास: इस महामार्ग की परिकल्पना वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा की गई थी।
  • दिसंबर 2022 में इसका पहला चरण (नागपुर से शिर्डी तक) चालू किया गया था, और वर्ष 2024 में यह पूर्ण रूप से कार्यरत हो गया।