- शिपकी ला (Shipki La)
हिमाचल प्रदेश ने किन्नौर जिले में स्थित 3,930 मीटर ऊंचाई पर स्थित मोटर वाहन योग्य पर्वतीय दर्रे शिपकी ला को घरेलू पर्यटकों के लिए खोल दिया है।
भौगोलिक स्थानः (Geographical Location)
- किन्नौर जिला, हिमाचल प्रदेश, भारत।
- भारत और चीन की सीमा पर स्थित।
- इस दर्रे से सतलुज नदी भारत में प्रवेश करती है, जो तिब्बत में ‘लांगकेन जांगबो’ नाम से जानी जाती है।
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्वः (Historical and Cultural Significance)
- शिपकी ला का पुराना नाम ‘पेमा ला’ या ‘साझा द्वार’ था।
- यह भारत और तिब्बत के बीच एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व्यापार मार्ग रहा है।
- 1962 की भारत-चीन युद्ध के बाद इसे वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) घोषित किया गया।
- बाद में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा इसका नाम ‘शिपकी ला’ रखा गया।
विशेषताएँ: (Features)
- यह मोटर वाहन योग्य सबसे ऊंचे दरों में से एक है।
- सीमा चौकी के साथ-साथ यह एक पर्यटक स्थल भी बन चुका है।
आर्थिक एवं पर्यटन महत्वः (Economic and Tourism Importance)
- हाल ही में हिमाचल सरकार ने शिपकी ला को घरेलू पर्यटकों के लिए खोल दिया है।
- इससे किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे सीमावर्ती जिलों में पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा।
- स्थानीय रोजगार और व्यवसायों को इसका लाभ मिलेगा।
- यह क्षेत्र चीन के साथ लगभग 240 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।