यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (यूसीसीएन) – 2025

  1. UNESCO Creative Cities Network (UCCN) – 2025

भारत सरकार ने लखनऊ को यूनेस्को क्रिएटिव सिटी नेटवर्क (UCCN) की “गैस्ट्रोनॉमी” (पाक-कला) श्रेणी में नामांकित किया है।

  • प्रस्ताव की विशेषताएं: यह प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किया गया है।
  • केंद्र सरकार ने डोज़ियर तैयार करने के लिए प्रसिद्ध सांस्कृतिक विशेषज्ञ अभा नरायण लांबा की टीम को नियुक्त किया है।
  • जून 2025 के अंत तक विस्तृत जानकारी के साथ यह नामांकन यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर में प्रस्तुत किया गया।

UCCN क्या है? (What is UCCN?)

  • स्थापना: यूनेस्को ने 2004 में क्रिएटिव सिटी नेटवर्क की स्थापना की थी।
  • उद्देश्य: इस नेटवर्क का उद्देश्य शहरों में रचनात्मकता को सतत विकास का आधार बनाना है। इसके ज़रिए शहरों को सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने, आपस में ज्ञान साझा करने और रचनात्मक उद्योगों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

UCCN की 7 रचनात्मक श्रेणियाँ और भारत के शहरः (UCCN’s 7 Creative Categories and Indian Cities)

  1. शिल्प और लोक कला: भारत से जयपुर इस श्रेणी में शामिल है।
  2. डिज़ाइन: मुंबई को इस श्रेणी में मान्यता मिली है।
  3. फिल्म: मुंबई को ही इस श्रेणी में शामिल किया गया है।
  4. गैस्ट्रोनॉमी (पाक-कला): हैदराबाद को मान्यता मिली है, और अब लखनऊ को नामांकित किया गया है।
  5. साहित्य: अभी तक भारत का कोई भी शहर इस श्रेणी में नहीं है।
  6. मीडिया आर्ट्स: इस श्रेणी में भी भारत से कोई शहर नहीं है।

संगीत: वाराणसी को इस श्रेणी में शामिल किया गया है।