UPPCS Mains 2025 – General Studies Paper I: Complete Question Paper with Analysis

UPPCS Mains 2025 – General Studies Paper I: Complete Question Paper with Analysis

परिचय / Introduction

UPPCS Mains 2025 का General Studies Paper-I हाल ही में आयोजित हुआ। यह पेपर इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों को कवर करता है। इस ब्लॉग में हम सम्पूर्ण प्रश्न-पत्र और उसका विश्लेषण प्रस्तुत कर रहे हैं।

पेपर का पैटर्न / Paper Pattern

  • परीक्षा: UPPCS Mains 2025
  • विषय: General Studies Paper-I
  • कुल खण्ड: 2 (Section A और Section B)
  • Section A: 10 प्रश्न × 8 अंक = 80 अंक
  • Section B: 10 प्रश्न × 12 अंक = 120 अंक
  • कुल अंक: 200

खण्ड – अ / SECTION – A (8 Marks Each)

Q1. मौर्य काल में कला एवं प्रौद्योगिकी के विकास पर एक संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए। Comment briefly on the development of art and technology during the Maurya period.

Q2. “उन्नसवीं शताब्दी के भारतीय सामाजिक-धार्मिक सुधार आन्दोलनों में स्त्रियों के मुद्दे एक प्रमुख चिंता का विषय थे”। स्पष्ट कीजिये। “Women’s issue was a major concern in the socio-religious reform movements of 19th century India”. Explain.

Q3. ‘उग्रवाद उदारवादियों के विचारों और कार्य प्रणाली के विरुद्ध एक प्रतिक्रिया थी’। इस कथन की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिये। ‘Extremism was a reaction against the ideas and modus operandi of the moderates’. Critically explain this statement.

Q4. क्या वैश्वीकरण सांस्कृतिक एकीकरण एवं सांस्कृतिक संघर्ष दोनों को अग्रसर करता है? स्पष्ट कीजिए। Does globalization leads to both cultural integration and cultural conflict? Elucidate.

Q5. ग्रामीण भारत में विकासात्मक मुद्दों के सन्दर्भ में निरक्षरता और गरीबी के बीच क्या सम्बन्ध है? आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। What is the relationship between illiteracy and poverty in the context of developmental issues in rural India? Critically evaluate.

Q6. आधुनिक भारत में क्षेत्रवाद चुनौती एवं अवसर दोनों है। स्पष्ट कीजिए। Regionalism in modern India is both a challenge and an opportunity. Clarify.

Q7. भारत में हिमनदों की प्रकृति में विभिन्नताओं की समीक्षा कीजिये। Examine the variations in nature of glaciers in India.

Q8. भारत में मैंग्रोव और प्रवाल भित्ति समुद्री संसाधन प्रबन्धन में किस प्रकार योगदान प्रदान करते हैं? How do India’s mangroves and corals reefs contribute to marine resource management?

Q9. चीन–भारत सीमा विवाद के उद्भव, विस्तार और निहितार्थ का परीक्षण कीजिये। Examine the origin, dimensions and implications of Sino-Indian border dispute.

Q10. मानसून की उत्पत्ति के अभिनव सिद्धान्तों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये तथा मानसून पर एल-निनो के प्रभावों का विवेचन कीजिये। Examine critically the recent theories of the origin of monsoon and discuss the effects of El-nino on monsoon.

खण्ड – ब / SECTION – B (12 Marks Each)

Q11. स्वतन्त्रता पश्चात भारत के एकीकरण में सरदार पटेल की भूमिका का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। Critically analyse the role of Sardar Patel in the Unification of India after Independence.

Q12. “1857 से 1947 का कालखण्ड भारत के इतिहास का अत्यधिक परिवर्तन का काल था”। इस कथन का विश्लेषण कीजिए। “The period from 1857 to 1947 was a time of immense change of Indian history”. Analyse this statement.

Q13. जर्मनी का एकीकरण ‘राष्ट्रवाद के आदर्श’ और ‘यथार्थवादी शक्ति-राजनीति’ के अंतर्विरोध का प्रतीक माना जाता है। इस सन्दर्भ में एकीकरण के मार्गों और उसके अंतर्राष्ट्रीय निहितार्थों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। The Unification of Germany is considered as a symbol of the contradiction between the ‘ideal of nationalism’ and the ‘realities of power politics’. In this context, critically examine the paths of unification and its international implications.

Q14. नगरीकरण से संबद्ध समाजिक-आर्थिक समस्याओं की विवेचना कीजिए। सतत शहरी विकास हेतु कौन-से संरचनात्मक उपाय आवश्यक है? Discuss the socio-economic problems associated with urbanization. What structural measures are necessary for sustainable urban development?

Q15. भारतीय परम्परागत मूल्यों पर आधुनिकीकरण एवं पश्चिमीकरण के प्रभावों का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। Critically evaluate the impact of modernisation and westernisation on the traditional Indian values.

Q16. परिवार, विवाह एवं नातेदारी व्यवस्था पर वैश्वीकरण का क्या प्रभाव दिखाई देता हैं? भारतीय समाज के सन्दर्भ में इसका विश्लेषण कीजिए। What are the visible effects of globalization on family, marriage and kinship system? Analyse with reference to the Indian society.

Q17. भारत के वन संसाधनों का परीक्षण कीजिये तथा उन संरक्षण सिद्धान्तों को समझाइये जो देश की वन सम्पदा के विकास में प्रयुक्त किये जा सकते है। Examine the forest resources of India and explain the principles of conservation which could be applied to improve the forest wealth of India.

Q18. शरणार्थियों एवं घुसपैठियों में भेद कीजिए। शरणार्थियों की सुरक्षा और सहायता के लिए भारत सरकार ने कौन-से कदम उठाये है? Differentiate between refugees and infiltrators. What steps have been taken by the Government of India for the security and assistance of refugees?

Q19. “भारत का महाद्वीपीय मग्नतट खनिज और ऊर्जा का भण्डार है”। उपयुक्त उदाहरणों के साथ इस कथन का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। “India’s continental shelf is a store house of mineral and energy resources”. Critically examine this statement with suitable examples.

Q20. सीमान्त और सीमाओं में अन्तर स्पष्ट कीजिये और भारतीय उपमहाद्वीप से उपयुक्त उदाहरण देते हुये सीमाओं के प्रकारों पर विस्तृत विवरण प्रस्तुत कीजिये। Differentiate between frontiers and boundaries and present a detailed account on the types of boundaries giving suitable examples from Indian subcontinent.

विषयवार विश्लेषण / Topic-wise Analysis

Section A के प्रमुख विषय:

  • इतिहास (Maurya Period, 19th Century Reform Movements, Extremism) — 3 प्रश्न
  • समाजशास्त्र (Globalization, Regionalism, Illiteracy & Poverty) — 3 प्रश्न
  • भूगोल (Glaciers, Mangroves, Monsoon, Sino-India Border) — 4 प्रश्न

Section B के प्रमुख विषय:

  • आधुनिक भारतीय इतिहास (Sardar Patel, 1857-1947, Germany Unification) — 3 प्रश्न
  • समाजशास्त्र (Urbanization, Modernisation, Globalization & Family) — 3 प्रश्न
  • भूगोल (Forest Resources, Continental Shelf, Frontiers & Boundaries) — 3 प्रश्न
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे (Refugees & Infiltrators) — 1 प्रश्न

परीक्षार्थियों के लिए सुझाव / Tips for Aspirants

  1. Section A में उत्तर संक्षिप्त और सटीक रखें — 8 अंक के लिए लगभग 150-200 शब्द पर्याप्त हैं।
  2. Section B में विश्लेषणात्मक और आलोचनात्मक दृष्टिकोण अपनाएं — 12 अंक के लिए 300-350 शब्द लिखें।
  3. भूगोल के प्रश्नों में मानचित्र और आरेख का उपयोग करें।
  4. इतिहास के प्रश्नों में तथ्य और तिथियां स्पष्ट रूप से उल्लेख करें।
  5. समाजशास्त्र के प्रश्नों में समसामयिक उदाहरण दें।

निष्कर्ष / Conclusion

UPPCS Mains 2025 GS Paper-I में इतिहास, भूगोल और समाजशास्त्र का संतुलित मिश्रण देखने को मिला। प्रश्नों की प्रकृति विश्लेषणात्मक और आलोचनात्मक थी जो UPSC के पैटर्न के अनुरूप है। अभ्यर्थियों को NCERT और मानक पुस्तकों के साथ-साथ समसामयिक घटनाओं पर भी ध्यान देना चाहिए।