चर्चित व्यक्ति
- डॉ. कपिल दुआ – एशियन एसोसिएशन ऑफ हेयर रिस्टोरेशन सर्जन (AAHRS) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
- काम्या कार्तिकेयन – माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी कर भारत की सबसे युवा पर्वतारोही बन गई
- करीना कपूर खान – 4 मई, 2024 को, यूनिसेफ इंडिया (United Nations Children’s Fund (UNICEF) India) ने बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान को अपना राष्ट्रीय राजदूत (National Ambassador) नामित किया।
- मुनीब अमीन भट्ट – नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने उन्हें ‘हाल ऑफ फेम’ में प्रवेश दिया।
- पीटर हिग्स – 8 अप्रैल, 2024 को नोबेल पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी पीटर हिग्स का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पीटर को ‘हिग्स-बोसोन पार्टिकल’ या ‘गॉडपार्टिकल’ का खोजकर्ता माना जाता है।
- सत्यदीप गुप्ता – एक ही मौसम में दोबार माउंट एवरेस्ट और माउंट लोत्से (चौथी सबसे ऊंची चोटी) पर सफल चढ़ाई करने वाले पर्वतारोही बने।
- पूर्णिमा श्रेष्ठ – एक ही सीजन में 13 दिनों के अंदर माउंट एवरेस्ट पर तीन बार सफल चढ़ाई कर ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही बन गई है।
- ज्योति रात्रे – माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्र दराज भारतीय महिला बन गई
- कामी रीता शेरपा – 30वीं बार विश्व की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एवरेस्ट’ (18,849 मीटर) पर चढ़कर अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। इन्हें ‘एवरेस्ट मैन’ के नाम से भी जाना जाता है।
- मई, 1953 को एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाले पहले पर्वतारोही बने थे।
- मालती जोशी – 15 मई, 2024 को वयोवृद्धि लेखिका, कहानीकार एवं पद्म श्री प्राप्तकर्ता मालती जोशी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- “मालवा की मीरा” के नाम से लोकप्रिय मालती जोशी को 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
- फली सैम नरीमन – संविधान विशेषज्ञ, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील फली सैम नरीमन का 21 फरवरी, 2024 को 95 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।
- अरुण योगीराज – कर्नाटक के मैसूरू के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगिराज द्वारा निर्मित भगवान राम की 51 इंच (4.24 फिट) ऊंचाई और 200 किग्रा. वजन वाली मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई।
- साइमा वाजिद – बांग्लादेश की साइमा को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने 1 फरवरी, 2024 को इस पद का कार्यभार भारत की पूनम खेत्रपाल से ग्रहण किया।
- प्रभा अत्रे – वह हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के किराना घराने का प्रतिनिधित्व करने वाली भारत की सबसे वरिष्ठ और अग्रणी महिला गायिकाओं में से एक थीं।
- मुनव्वर राणा- प्रसिद्ध उर्दू शायर मुनव्वर राणा का 71 वर्ष की आयु में 14 जनवरी, 2024 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में निधन हो गया।
- उस्ताद राशिद खान – 9 जनवरी, 2024 को हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक ‘उस्ताद राशिद खान’ का कोलकाता में 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया