RRB Station Master Recruitment 2026

RRB Station Master Recruitment 2026: 1215 पदों पर भर्ती, Notification PDF, योग्यता, सिलेबस व Apply Online

RRB Station Master Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन (CEN No. 08/2026) जारी हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भारतीय रेलवे के विभिन्न ज़ोन में Station Master के 1215 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह 7th CPC Level-6 का Graduate Level पद है, जिसका प्रारंभिक वेतन ₹35,400 है। ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 25 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक चलेंगे। इस लेख में RRB Station Master भर्ती 2026 की पूरी जानकारी — रिक्तियाँ, योग्यता, आयु सीमा, फीस, चयन प्रक्रिया, सिलेबस और Notification PDF — एक जगह दी गई है।

📄 Official Notification PDF डाउनलोड करें ✍️ Apply Online

RRB Station Master 2026 – Overview

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था Railway Recruitment Boards (RRBs), रेल मंत्रालय
विज्ञापन संख्या CEN No. 08/2026
पद का नाम Station Master
कुल पद 1215 (नोटिस के अनुसार) — Annexure-B ज़ोन-वाइज़ टेबल का योग 1265
Pay Level / वेतन 7th CPC Level-6, प्रारंभिक वेतन ₹35,400
योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate)
आयु सीमा 20–33 वर्ष (01.01.2027 को)
मेडिकल स्टैंडर्ड A-2
चयन प्रक्रिया CBT → CBAT (Aptitude Test) → Document Verification → Medical
आवेदन माध्यम ऑनलाइन — rrbapply.gov.in
आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

इवेंट तिथि
Employment News में Indicative Notice 24.10.2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 27.10.2026
आवेदन की अंतिम तिथि 25.11.2026 (23:59 बजे)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 27.11.2026
Modification Window (₹250 शुल्क प्रति बार) 28.11.2026 से 07.12.2026
CBT परीक्षा तिथि जल्द घोषित होगी
⚠️ ध्यान दें: उम्मीदवार केवल एक RRB में आवेदन कर सकता है। एक से अधिक RRB में आवेदन करने पर सभी आवेदन रद्द होंगे और भविष्य की RRB/RRC परीक्षाओं से वंचित किया जा सकता है। RRB का चयन बाद में बदला नहीं जा सकता।

RRB Station Master Vacancy 2026 – कैटेगरी वाइज़

UR SC ST OBC EWS Total ExSM (शामिल)
542 176 104 296 147 1265 133

नोट: नोटिफिकेशन के पेज 3 पर कुल रिक्तियाँ 1215 लिखी हैं, जबकि Annexure-B की ज़ोन-वाइज़ टेबल का योग 1265 आता है। अंतिम संख्या के लिए RRB के corrigendum पर नज़र रखें। रिक्तियाँ घट-बढ़ भी सकती हैं।

RRB-wise / Zone-wise Vacancy Details

RRB Zone UR SC ST OBC EWS Total ExSM
Ahmedabad WR 13 5 2 7 4 31 4
Ajmer NWR 23 3 1 7 15 49 5
Ajmer WCR 6 1 0 4 1 12 1
Prayagraj NCR 44 15 7 28 10 104 10
Prayagraj NR 3 1 1 2 1 8 1
Bengaluru SWR 52 12 10 22 6 102 11
Bhopal WCR 21 8 2 13 5 49 5
Bhopal WR 5 2 1 4 1 13 1
Bhubaneswar ECoR 9 2 1 4 7 23 3
Bilaspur CR 6 0 2 1 3 12 1
Bilaspur SECR 23 7 4 13 5 52 6
Chandigarh NR 19 3 1 4 1 28 3
Chennai SR 47 19 8 32 13 119 12
Gorakhpur NER 1 4 9 0 4 18 3
Guwahati NFR 16 5 2 10 4 37 4
Jammu-Srinagar NR 50 18 9 33 12 122 12
Kolkata ER 11 5 3 9 4 32 3
Kolkata SER 3 0 0 1 1 5 1
Malda ER 0 0 4 0 0 4 0
Mumbai CR 54 18 11 32 10 125 12
Mumbai SCR 19 4 2 0 3 28 3
Mumbai WR 10 3 2 7 2 24 2
Muzaffarpur ECR 5 2 1 4 2 14 2
Patna ECR 5 2 5 3 2 17 2
Ranchi ECR 6 2 1 4 2 15 2
Ranchi SER 4 7 0 1 0 12 1
Secunderabad SCR 3 1 1 0 0 5 1
Secunderabad SCoR 32 6 3 12 12 65 7
Siliguri NFR 10 4 2 7 3 26 3
Thiruvananthapuram SR 42 17 9 32 14 114 12
कुल 542 176 104 296 147 1265 133

पात्रता (Eligibility) – संक्षेप में

  • शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष। अंतिम वर्ष के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।
  • आयु: 20 से 33 वर्ष (01.01.2027 को)। UR/EWS का जन्म 02.01.1994 से 01.01.2007 के बीच।
  • आयु छूट: OBC-NCL 3 वर्ष, SC/ST 5 वर्ष, ExSM, रेलवे कर्मचारी और विधवा/तलाकशुदा महिलाओं को नियमानुसार।
  • मेडिकल: A-2 — दूर दृष्टि 6/9, 6/9 बिना चश्मे; LASIK करवाने वाले अपात्र।
  • PwBD: यह पद किसी भी PwBD श्रेणी (VI, HI, LD, OD, MD) के लिए उपयुक्त नहीं है।

विस्तृत जानकारी: RRB Station Master Eligibility 2026

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणी फीस CBT में बैठने पर रिफंड
सामान्य / OBC / EWS (पुरुष) ₹500 ₹400 (बैंक चार्ज काटकर)
महिला / ट्रांसजेंडर / ExSM / SC / ST / अल्पसंख्यक / EBC ₹250 ₹250 (बैंक चार्ज काटकर)

भुगतान केवल ऑनलाइन (Net Banking, Debit/Credit Card, UPI)। रिफंड सिर्फ़ Aadhaar-seeded बैंक खाते में आएगा। EBC (वार्षिक पारिवारिक आय ₹50,000 से कम) केवल फीस छूट के लिए है, आरक्षण के लिए नहीं।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. CBT (Computer Based Test): 100 प्रश्न, 120 मिनट, हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती। न्यूनतम योग्यता अंक — UR/EWS 40%, OBC-NCL/SC 30%, ST 25%।
  2. CBAT (Computer Based Aptitude Test): RRB-वार रिक्तियों के 8 गुना उम्मीदवार बुलाए जाएंगे। हर टेस्ट बैटरी में न्यूनतम T-Score 42 ज़रूरी, कोई छूट नहीं। CBAT में negative marking नहीं। CBAT के दिन Vision Certificate (Annexure VI) मूल रूप में लाना अनिवार्य।
  3. Final Merit: CBT 70% + CBAT 30% वेटेज।
  4. Document Verification व Medical Examination: रिक्तियों के 1:1 अनुपात में।

CBT Exam Pattern 2026

सेक्शन प्रश्न / अंक
Basic Science, Mathematical & Analytical Capability 60
Logical Capability (Reasoning + English RC) 20
Mental Reasoning 20
कुल 100 (120 मिनट)

टॉपिक-वाइज़ पूरा सिलेबस: RRB Station Master Syllabus 2026

RRB Station Master 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं और CEN 08/2026 के Apply लिंक (rrbapply.gov.in) पर क्लिक करें।
  2. पहले से 2024/2025/2026 का अकाउंट है तो उसी से लॉगिन करें, वरना ‘Create an Account’ करें — मोबाइल, ईमेल और 10वीं के अनुसार नाम/जन्मतिथि सावधानी से भरें (बाद में बदलाव नहीं होगा)।
  3. Aadhaar या DigiLocker से पहचान सत्यापित करें।
  4. एक RRB और उसमें ज़ोन की प्राथमिकता चुनें, परीक्षा भाषा चुनें।
  5. सफ़ेद बैकग्राउंड में Live Photo कैप्चर करें और काली स्याही से running hand में किया हस्ताक्षर (JPG, 30–49 KB) अपलोड करें।
  6. ऑनलाइन फीस जमा करें और कन्फर्मेशन पेज सेव कर लें।
💡 Kredoz टिप: CBT में 60% वेटेज Maths, Science और Data Interpretation का है — DI और Arithmetic पर रोज़ अभ्यास करें, और negative marking को देखते हुए अनुमान से उत्तर कम दें। अभ्यास के लिए Kredoz Test Series देखें।

महत्वपूर्ण लिंक

Official Notification PDF Download करें
Apply Online rrbapply.gov.in
Official Website rrb.indianrailways.gov.in
Helpline rrb.help@csc.gov.in | 9592001188 / 01725653333 (10 AM–5 PM, कार्यदिवस)

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

RRB Station Master 2026 में कितने पद हैं?

नोटिस के अनुसार कुल 1215 पद हैं, जबकि Annexure-B की ज़ोन-वाइज़ टेबल का योग 1265 है। अंतिम संख्या RRB के corrigendum से स्पष्ट होगी।

RRB Station Master 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर 2026 (रात 11:59) तक और फीस भुगतान 27 नवंबर 2026 तक किया जा सकता है।

Station Master के लिए योग्यता क्या है?

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और 01.01.2027 को आयु 20–33 वर्ष।

RRB Station Master का वेतन कितना है?

यह 7th CPC Level-6 पद है, प्रारंभिक मूल वेतन ₹35,400 प्रति माह और साथ में DA, HRA आदि भत्ते।

क्या Station Master परीक्षा में negative marking है?

हाँ, CBT में हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा। CBAT में negative marking नहीं है।

क्या मैं एक से ज़्यादा RRB में आवेदन कर सकता हूँ?

नहीं, केवल एक RRB में आवेदन किया जा सकता है। एक से अधिक आवेदन पर सभी रद्द होंगे।