RRB Station Master Syllabus 2026

RRB Station Master Syllabus 2026: CBT व CBAT Exam Pattern, Marking Scheme व तैयारी रणनीति

RRB Station Master Syllabus 2026 CEN No. 08/2026 के साथ जारी किया गया है और इस बार परीक्षा का स्वरूप पहले के NTPC पैटर्न से अलग है। Station Master भर्ती में अब Single Stage CBT के बाद CBAT (Computer Based Aptitude Test) होगा, और अंतिम मेरिट में CBT का 70% तथा CBAT का 30% वेटेज रहेगा। इस पोस्ट में CBT का सेक्शन-वाइज़ सिलेबस, एग्ज़ाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम, क्वालिफ़ाइंग मार्क्स और तैयारी की रणनीति दी गई है।

RRB Station Master Exam Pattern 2026

चरण विवरण
Stage 1 – CBT 100 प्रश्न, 100 अंक, 120 मिनट, गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा
Stage 2 – CBAT Psycho/Aptitude Test, हर बैटरी में T-Score 42 ज़रूरी, negative marking नहीं
Stage 3 Document Verification + Medical Examination (A-2)
Final Merit CBT 70% + CBAT 30%

CBT – सेक्शन वाइज़ प्रश्न वितरण

सेक्शन प्रश्न अंक
Basic Science, Mathematical & Analytical Capability 60 60
— (a) Basic Science & Mathematics 30 30
— (b) Data Analysis & Interpretation 30 30
Logical Capability (Logical Reasoning + Reading Comprehension) 20 20
Mental Reasoning 20 20
कुल 100 100

नोट: सेक्शन-वाइज़ वितरण संकेतात्मक है; वास्तविक पेपर में थोड़ा बदलाव हो सकता है। CBT में General Awareness / Current Affairs का अलग सेक्शन नहीं दिया गया है।

RRB Station Master Syllabus 2026 – विस्तृत

1(a). Basic Science & Mathematics (30 अंक)

गणित बेसिक साइंस (Physics)
Number System, Ratio & Proportion, Averages, Percentage, Profit-Loss & Discount, Time-Speed-Distance, Time & Work, Algebra, Linear Equations, Arithmetic Progression, LCM-HCF, Geometry & Trigonometry, Area & Volume (Mensuration), Probability & Statistics (बेसिक स्तर) Units & Measurements, Mass-Weight-Density, Work-Power-Energy, Kinetic Energy, Friction, Speed-Velocity, Relative Velocity, Heat & Temperature, Basic Electricity, Levers & Simple Machines

1(b). Data Analysis & Interpretation (30 अंक)

  • Multi-source Data Analysis — टेक्स्ट, टेबल और ग्राफ़ से निष्कर्ष निकालना
  • Bar/Line Charts, Graphs, Scatter Plot, Pie Chart
  • Statistical Curve Distribution
  • Venn Diagrams, Data Sufficiency, Data Arrangement

2. Logical Capability (20 अंक)

  • Logical Reasoning: Binary Logic, Syllogism, Clocks & Calendars, Assumptions, Blood Relations, Family Tree, Logic-based Puzzles
  • Reading Comprehension (English): History, Society, Literature, Science, Environment, Mythology, Technology, Culture जैसे विषयों पर पैसेज — Main idea, Supporting idea, Application, Logical Structure व Style पर प्रश्न
⚠️ Reading Comprehension के पैसेज केवल English में होंगे — हिंदी माध्यम के उम्मीदवार भी English RC का नियमित अभ्यास करें।

3. Mental Reasoning (20 अंक)

  • Analogy — दो वस्तुओं के संबंध को दूसरी जोड़ी पर लागू करना
  • Series Completion — Number Series का पैटर्न पहचानना
  • Coding-Decoding
  • Ranking & Arrangement आधारित प्रश्न

CBT क्वालिफ़ाइंग मार्क्स

श्रेणी न्यूनतम प्रतिशत
UR / EWS 40%
OBC-NCL 30%
SC 30%
ST 25%

ExSM उम्मीदवारों पर उनकी समुदाय श्रेणी के अनुसार यही नियम लागू होगा। कई शिफ़्ट होने पर अंकों का Normalization होगा।

CBAT (Computer Based Aptitude Test) क्या है?

  • CBT मेरिट से हर श्रेणी में RRB-वार रिक्तियों के 8 गुना उम्मीदवार CBAT के लिए बुलाए जाएंगे।
  • प्रश्न व विकल्प केवल हिंदी और अंग्रेज़ी में होंगे।
  • हर टेस्ट बैटरी में न्यूनतम T-Score 42 — किसी भी श्रेणी को छूट नहीं।
  • CBAT के दिन Vision Certificate (Annexure VI/VI-A) मूल रूप में लाना अनिवार्य।
  • CBAT की जानकारी के लिए RDSO वेबसाइट का Psychology – Candidate’s Corner सेक्शन देखें।

परीक्षा माध्यम (Language)

CBT प्रश्न English, Hindi और 13 क्षेत्रीय भाषाओं (असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू) में उपलब्ध होंगे। आवेदन में चुनी गई भाषा बाद में नहीं बदलेगी।

Station Master 2026 तैयारी रणनीति

  1. DI पर फोकस: 30 अंक सिर्फ़ Data Interpretation के हैं — रोज़ 2–3 DI सेट (टेबल, पाई, बार, मिक्स्ड) हल करें।
  2. Arithmetic मज़बूत करें: Percentage, Ratio, Average, Profit-Loss, TSD, Time & Work — ये DI में भी काम आते हैं।
  3. Basic Physics: NCERT कक्षा 9–10 के Motion, Force, Work-Energy, Heat, Electricity अध्याय पढ़ें।
  4. English RC: रोज़ एक पैसेज पढ़कर Main idea और Tone वाले प्रश्न अभ्यास करें।
  5. Negative marking: 1/3 कटौती है, इसलिए अंधाधुंध अनुमान से बचें।
  6. Mock Tests: 120 मिनट के फुल-लेंथ मॉक से टाइम मैनेजमेंट सुधारें — Kredoz Test Series।

📄 Official Syllabus वाला Notification PDF

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

RRB Station Master 2026 CBT में कितने प्रश्न होंगे?

कुल 100 प्रश्न, 100 अंक, 120 मिनट — Basic Science/Maths/DI 60, Logical Capability 20 और Mental Reasoning 20।

क्या Station Master परीक्षा में General Awareness पूछा जाएगा?

CEN 08/2026 के सिलेबस में General Awareness का अलग सेक्शन नहीं है; फोकस Maths, Basic Science, DI और Reasoning पर है।

CBT में negative marking कितनी है?

हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे। CBAT में negative marking नहीं है।

CBAT में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

हर टेस्ट बैटरी में न्यूनतम T-Score 42, किसी भी श्रेणी को छूट नहीं।

Final merit कैसे बनेगी?

CBAT क्वालिफ़ाई करने वालों में CBT को 70% और CBAT को 30% वेटेज देकर।